{"_id":"5f5bce6e57e2da7b3724b362","slug":"dhanbad-express-train-will-run-from-firozpur-after-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद चलेगी 'धनबाद एक्सप्रेस’, ट्रेन की बुकिंग शुरू, यात्रा से पहले पढ़ लें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद चलेगी 'धनबाद एक्सप्रेस’, ट्रेन की बुकिंग शुरू, यात्रा से पहले पढ़ लें खबर
Sat, 12 Sep 2020 01:01 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से छह माह बाद 14 सितंबर से धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक 12 सितंबर से धनबाद से ‘धनबाद एक्सप्रेस’ ट्रेन चलेगी, जो 14 सितंबर को पहुंचेगी और 14 सितंबर को ही फिरोजपुर से धनबाद को वापस जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। रेल अधिकारियों के मुताबिक कोविड-19 के चलते केंद्र सरकार की ओर से जारी नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। ट्रेन में वही लोग सफर कर सकेंगे, जिनका टिकट कंफर्म होगा। बिना कंफर्म टिकट के कोई भी यात्री सफर नहीं कर सकेगा। इसके अलावा यात्री के मुंह पर मास्क होना जरूरी है। स्टेशन में प्रवेश करते समय यात्रियों को सैनिटाइज किया जाएगा। धनबाद से जब ट्रेन फिरोजपुर पहुंचेगी, उसे धोने के अलावा सैनिटाइज भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, संतोख सिंह व हीरा ने बताया कि धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। जो मजदूर कोविड-19 की शुरुआत में बिहार व अन्य राज्यों में चले गए थे, इस ट्रेन के जरिये दोबारा कामकाज को लौट सकते हैं। ये ट्रेन पहले भी खचाखच भर कर जाती थी और अब भी इस ट्रेन की काफी मांग है। इसीलिए रेलवे ने फिरोजपुर से धनबाद के लिए धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है। छह माह बाद फिरोजपुर से पहली ट्रेन 14 सितंबर से चलेगी। इसके जरिये लोग लुधियाना, अंबाला व अन्य शहर जा सकते हैं।
विज्ञापन