फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGPs of Punjab and Haryana appeared in Punjab and Haryana High Court

Chandigarh News: माननीयों पर लंबित मामलों के निपटारे में देरी, पंजाब व हरियाणा के डीजीपी हाईकोर्ट में पेश

Wed, 22 Feb 2023 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 08:40 PM IST
सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने हलफनामा दायर कर बताया कि पंजाब सरकार मुस्तैदी से जांच को आगे बढ़ा रही है। जहां 4 जनवरी को 17 मामलों की जांच जारी थी उन मामलों में तेजी से कार्रवाई की गई और वह अब केवल छह मामलों में जांच लंबित है।

विज्ञापन
DGPs of Punjab and Haryana appeared in Punjab and Haryana High Court
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों के निपटारे में हो रही देरी के मामले में कोर्ट के आदेश के अनुरूप हरियाणा व पंजाब के डीजीपी पेश हुए। हाईकोर्ट ने दोनों को फटकार लगाते हुए पूछा कि लंबित मामलों के निपटारे में देरी क्यों हो रही है? कोर्ट ने दोनों को आदेश दिया कि लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाएं। साथ ही जांच व ट्रायल की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कदम उठाएं।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई आरंभ होते ही जस्टिस एजी मसीह एवं जस्टिस विक्रम अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा कि हमारा मकसद दोनों राज्यों के डीजीपी को बुला कर उनका समय बर्बाद करना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही से पालन हो। माननीयों के खिलाफ लंबित केसों के ट्रायल को जल्द पूरा किया जाए क्योंकि अभी तक जिस प्रकार से मामलों की जांच लटकती दिखाई दे रही है उससे ट्रायल जल्द पूरा होता प्रतीत नहीं हो रहा है। दोनों डीजीपी ने हाईकोर्ट को विश्वास दिलाया कि वह इस मामले में जांच जल्द पूरी हो और ट्रायल न लटके इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 19 अप्रैल को तय करते हुए दोनों को जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने हलफनामा दायर कर बताया कि पंजाब सरकार मुस्तैदी से जांच को आगे बढ़ा रही है। जहां 4 जनवरी को 17 मामलों की जांच जारी थी उन मामलों में तेजी से कार्रवाई की गई और वह अब केवल छह मामलों में जांच लंबित है। जिन छह आपराधिक मामलों की जांच जारी है उसमें पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया, विधायक दलबीर सिंह, पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज, विधायक मंतार सिंह बराड़, पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा व पूर्व विधायक साधु सिंह धर्मसोत का नाम शामिल है। 14 फरवरी तक 112 मामलों में ट्रायल जारी है। कोर्ट को यह भी जानकारी दी गई कि सभी जांच करने वाले अधिकारियों को जांच में तेजी लाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed