फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP strict in case of taking more than one house, sought report from all SPs.

Chandigarh News: एक से अधिक आवास लेने के मामले में डीजीपी सख्त, सभी एसपी से मांगी रिपोर्ट

Mon, 10 Jun 2024 09:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
DGP strict in case of taking more than one house, sought report from all SPs.
आवास खाली नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों के वेतन से होगी किराये की कटौती
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में एक से अधिक सरकारी आवास लेने वाले आईपीएस अधिकारियों के मामले में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सख्ती दिखाते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आवास खाली नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों के वेतन से भी किराये की कटौती करने के निर्देश जारी किए हैं। यह कार्यवाही आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की शिकायत के आधार पर की जा रही है।
इस मामले में आईजी वाई पूरण कुमार ने वन ऑफिसर वन हाउस पॉलिसी का हवाला देते हुए पिछले सप्ताह सीएम के पास शिकायत की थी। अधिकारी ने बाकायदा 9 आईपीएस अधिकारियों के नाम तक का खुलासा करते हुए पूरी रिपोर्ट सरकार को दी थी। इनमें से कुछ फील्ड में तैनात हैं तो कुछ ने गलत जानकारियां देकर एक से अधिक मकान अपने पास रखे हुए हैं। कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें पात्र होने के बावजूद मकान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


नोटिस जारी कर खाली करवाए मकान : पुलिस महानिदेशक
मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक मकान हैं, उन्हें तुरंत नोटिस जारी कर मकान खाली करवाया जाए। साथ ही उनका पैनल रेंट वेतन से काटा जाए। पुलिस महानिदेशक ने इस बारे में सभी जिलों के एसपी से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed