{"_id":"591891524f1c1b1d68853f9b","slug":"dgp-meeting-on-increasing-crime-against-women-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर हरकत में डीजीपी, आज उच्च स्तरीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर हरकत में डीजीपी, आज उच्च स्तरीय बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर के साथ डीजीपी बीएस संधू
- फोटो : File Photo
हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पुलिस विभाग के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। सोनीपत की युवती के साथ निर्भया कांड जैसी बर्बरता सामने आने पर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ नए सिरे से एक्शन प्लान बनाने के लिए हरकत में आना पड़ा है।
डीजीपी बीएस संधू ने ताजा जघन्य अपराध को बतौर चुनौती लेते हुए सोमवार को पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही महिला सुरक्षा प्रमुख एजेंडा रहेगा।
संधू के लिए कार्यभार संभालने के बाद दिल दहला देने वाला सामूहिक दुष्कर्म का मामला किसी अग्निपरीक्षा से भी कम नहीं है। इसलिए उन्होंने मौखिक तौर पर सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज के आईजी और एसपी सहित अन्य उच्च अधिकारियों को महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं, सोमवार को बैठक में वे इस पर प्लान के साथ आगे बढ़ने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा एक से 15 मई तक ऑपरेशन दुर्गा के साथ ही चार अन्य बिंदुओं पर चलाए गए विशेष अभियान की समीक्षा की जाएगी। महिला अपराधों में संलिप्त पेशेवर अपराधियों का रिकार्ड भी पुलिस विशेष तौर पर जुटाने जा रही है ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Trending Videos
जघन्य अपराध में जांच जारी, आज करेंगे समीक्षा : संधू
Rohtak gang rape
जघन्य अपराध में जांच जारी, आज करेंगे समीक्षा : संधू
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि सोनीपत की युवती के साथ रोहतक में की गई दरिंदगी की घटना बेहद अमानवीय है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। सोमवार को महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर भी विशेष बैठक होगी। इसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही एक मई से जिन पांच बिंदुओं पर अभियान शुरू किया गया था, उसकी रिपोर्ट भी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों से ली जाएगी।
पार्श्वनाथ सिटी में जल्द काम शुरू करेगा पुलिस थाना
डीजीपी ने बताया कि रोहतक में आईएमटी के नजदीक पार्श्वनाथ सिटी इलाके में जल्द पुलिस थाना काम करना शुरू कर देगा। एचएसआईडीसी इसका निर्माण करा रहा है। थाने के अस्तित्व में आने के बाद इस सुनसान इलाके में अपराध में कमी आएगी। तब तक इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं।