फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP Gaurav Yadav's name has been listed for the post of DG at the Centre.

Chandigarh News: डीजीपी गौरव यादव केंद्र में डीजी के पद पर हुए इम्पैनल

Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
DGP Gaurav Yadav's name has been listed for the post of DG at the Centre.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट की ओर से केंद्र में डीजी के पद पर इम्पैनल किया गया है। प्रदेश में इस समय डीजीपी रैंक पर 16 पुलिस अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। एक सीनियर अधिकारी इस माह रिटायर होने वाले हैं।
केंद्र में डीजी रैंक पर इम्पैनल होने का मतलब है कि वह कभी भी किसी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी या बल के प्रमुख के तौर पर भी सेवाएं देते नजर आ सकते हैं। ऐसे में पंजाब के डीजीपी के पद पर नई नियुक्ति भी हो सकती है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सोमवार को केंद्र में शीर्ष पदों के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दे दी। वह पंजाब के एकमात्र अधिकारी हैं, जिनका नाम पैनल में शामिल है। इसके साथ ही अब उनका पंजाब के स्थायी डीजीपी का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

4 जून, 2022 को उन्हें पंजाब का कार्यकारी डीजीपी लगाया गया था। उसके बाद वह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईपीएस गौरव यादव ने पहले पंजाब में डीजीपी के पद पर नियुक्ति के दौरान कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पीछे छोड़ दिया था। इस ताजा घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने राज्य और केंद्रीय सरकार दोनों में शीर्ष पदों पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गौरव यादव की पंजाब के डीजीपी के रूप में नियुक्ति बिना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया (यूपीएससी) से गुजरते हुए की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed