फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DFC entered the quarter finals with a spectacular win.

Chandigarh News: डीएफसी ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Wed, 03 Jul 2024 06:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
DFC entered the quarter finals with a spectacular win.
चंडीगढ़। दिल्ली एफसी ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन के साथ एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उसने अपने ग्रुप चरण के अंतिम मैच में मध्य प्रदेश के चैंपियन कासा बड़वानी एफसी पर 13-2 की शानदार जीत के बाद यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत पोई के शानदार प्रदर्शन से हुई। उन्होंने डीएफसी के लिए शुरुआत में ही स्कोरबोर्ड पर अंक दर्ज करवा दिया। इसके बाद किपगेन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर बढ़त को और बड़ा कर दिया। लेकिन, कुछ देर में ही कासा बड़वानी के अबुजाफर ने एक गोल करके वापसी की और पहले हाफ का अंत 2-1 स्कोर से हुआ।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में डीएफसी के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले मिनट से ही मैदान पर अपना दबदबा बना लिया। थियाम और लुंकिम ने दो तेज गोल करके बढ़त और ज्यादा कर दी। इसके बाद अजलान और महेश ने हैट्रिक लगाकर अपने उल्लेखनीय आक्रामक कौशल का प्रदर्शन किया। योहेनबा और डेनिश ने एक-एक गोल करके स्कोर को 13-1 कर दिया। कासा बड़वानी एफसी के लिए रीगन ने अंतिम महत्वपूर्ण प्रयास करते हुए एक गोल किया। आखिरकार, मैच दिल्ली एफसी की 13-2 की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत के साथ डीएफसी ने तीन मैचों में छह अंक लेकर ग्रुप चरण का समापन किया। उसने इस चरण में कुल 17 गोल किए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में दिल्ली एफसी का सामना कॉर्बेट एफसी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed