{"_id":"6a8b5c0af3d0edc1f00dfbbb","slug":"devotees-sway-to-devotional-songs-matas-shrine-adorned-at-garhwal-bhawan-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1104556-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गढ़वाल भवन में सजा माता का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गढ़वाल भवन में सजा माता का दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में गढ़वाल महिला विकास संगठन की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया। संस्था की प्रधान राजेश्वरी नेगी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूपेंद्र शर्मा, गढ़वाल सभा के प्रधान शंकर सिंह पंवार और कशिश महाजन ने किया। चौकी में शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कीर्तन मंडलियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध जागरण गायक बब्बू और उनकी टीम ने माता के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। देर तक चले भक्ति कार्यक्रम से पूरा गढ़वाल भवन भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। संगठन की प्रधान राजेश्वरी नेगी और पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों व गणमान्य लोगों का स्वागत किया।
संयोजक विक्रम सिंह बिष्ट ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार जताया। राजेश्वरी नेगी ने संगठन के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं से संगठन से जुड़ने की अपील की।