फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   devotees in mansa devi mandir panchkula in navratra

कुल 1 करोड़ 27 लाख का चढ़ावा चढ़ा, विधायक ने किया कन्या पूजन

Mon, 10 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 10 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
devotees in mansa devi mandir panchkula in navratra
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
अश्विन नवरात्रों के मौके पर श्री माता मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से करीब एक करोड़ 27 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। नवमी को माता के चरणों में 15 लाख 62 हजार 207 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया।
विज्ञापन


इसमें श्री माता मनसा देवी मंदिर में ग्यारह लाख रुपये और श्री काली माता मंदिर में करीब चार लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा। मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन

विधायक लतिका शर्मा ने किया कन्या पूजन

devotees in mansa devi mandir panchkula in navratra
विधायक लतिका शर्मा ने किया कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
विधायक लतिका शर्मा ने सोमवार को शक्ति पीठ कालीमाता मंदिर मेंआखिरी नवरात्र पर काली माता मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पति सुभाष शर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कन्या पूजन कर पूर्णाहुति में भाग लिया। इससे पूर्व उन्होंने काली माता मंदिर में माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

उन्होंने काली माता मंदिर में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित पूजा एवं यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कन्याओं को भोजन भी करवाया। नौवें नवरात्र पर शक्ति पीठ काली माता मंदिर में भक्तों की दिनभर लाइनें लगी रहीं। देर रात तक हजारों भक्तों ने महामाई के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed