{"_id":"68747ce89aa803ca9300ee62","slug":"devotees-gathered-in-shiva-temples-on-first-monday-of-sawan-in-chandigarh-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वैभव और कृति प्रदान करनेवाला बन रहा है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वैभव और कृति प्रदान करनेवाला बन रहा है योग
Mon, 14 Jul 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:13 AM IST
सार
सावन भगवान शिव का प्रिय मास है। चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान गणेश हैं। ऐसे में इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश की कृपा बरसेगी। वैभव और कृति बढ़ेगी।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार सावन का सोमवार खास है। सावन के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी सोमवार को है। ऐसे में सोम जयंती योग पड़ रहा है। सावन का पहला साेमवार को बेहद खास योग आयुष्मान सोम जयंती योग बन रहा है।
सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख और कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में ऐसा वर्णित है कि भगवान शिव तब प्रसन्न होते हैं जब उनके पहले उनके गण और परिवार की पूजा होती है। ऐसे योग में पूजा करने से पुत्र की कामना पूर्ण होने के साथ साथ पुत्र की विद्या बढ़ने के साथ साथ रोग समाप्त होते हैं।

आयुष्मान योग दीर्घायु बनाता है...
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योग 13 जुलाई रविवार को शाम में 6 बजकर 01 मिनट पर शुरू हो गया। यह सोमवार को शाम 4 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। सोमवार का बहुत महत्व है। सोम भगवान शिव का दिन है। प्रदोष काल में भगवान को गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक पूजन करने पर मनचाहा फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन