{"_id":"5783c4474f1c1b0e7913d58d","slug":"devis-cup-devis-cup-match-rohan-bopanna-devis-cup-match-in-chandigarh-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कपः डबल्स मुकाबले के लिए तैयार बोपन्ना, साझा की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेविस कपः डबल्स मुकाबले के लिए तैयार बोपन्ना, साझा की रणनीति
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्लब में अभ्यास सत्र के दौरान रोहन बोपन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और विदेशाें में डबल्स खिलाड़ियों में से शीर्ष पर अपनी जगह बना चुके रोहन बोपन्ना दक्षिण कोरिया के खिलाफ डेविस कप के लिए अपने साथी खिलाड़ियाें के साथ तैयार हैं। सोमवार को चंडीगढ़ क्लब में अभ्यास सत्र के बाद बातचीत में बोपन्ना ने कहा कि मेरा इस समय मेरा पूरा फोकस डेविस कप पर है। इसमें अपना सौ फीसदी देना चाहता हूं। डेविस कप में लिएंडर पेस उनके पार्टनर हाेंगे। जिनके साथ कभी बोपन्ना ने जोड़ी बनाने में अनिच्छा जताई थी। हालांकि ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आयटा) ने उनकी इच्छा को दरकिनार करते हुए रियो ओलंपिक को ध्यान में रखकर पेस के साथ ही जोड़ी बनाने का फैसला किया था।
वहीं मीडिया से बातचीत में बोपन्ना बीच-बीच पेस पर किए सवालाें से बचते नजर आए। उन्हाेंने यहां तक कहा कि आप लोग मुझ से एक ही सवाल अलग-अलग तरीके से पूछ रहे हैं। पेस के साथ खेलने के सवाल पर बोपन्ना का कहना था कि हम पेशेवर खिलाड़ी हैं। एक बार टेनिस कोर्ट के उतरने के बाद यह नहीं सोचते कि हमारा जोड़ीदार कौन है। ऐसे में मेरी कोशिश यही रहती है कि अपने साथी खिलाड़ी के साथ मिलकर बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। यह पूछने पर कि क्या उनकी हाल ही में पेस के साथ कोई बातचीत हुई थी। इस पर बोपन्ना ने इंकार कर दिया कि उनकी पेस और फेडरेशन में किसी से भी बातचीत नहीं हुई है।
घरेलू दर्शकों और माहौल का मिलेगा फायदा
बोपन्ना ने कहा कि ग्रास कोर्ट पर खेलने के लिए वह काफी उत्साहित हैं। हाल ही में विंबलडन टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर लौटे बोपन्ना ने कहा कि वह तो पिछले एक महीने से ग्रास कोर्ट पर खेल रहे हैं। उनका कहना है कि हमें घरेलू दर्शकाें के बीच के माहौल का फायदा मिलेगा। वहीं दक्षिण कोरिया की टीम के बारे में उनका कहना था कि मुझे नहीं पता कि हमारे खिलाफ वह कौन सी डबल्स की जोड़ी को उतारेंगे।
विज्ञापन
रियो से पहले मार्स्टस में परखना
रोहना बोपन्ना ने कहा कि वह रियो ओलंपिक से पहले टोरंटो में मास्टर्स चैलेंजर टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेंगे। रोहन ने कहा कि उनके साथ पिछले पांच वर्षों से एक ही विदेशी कोच है, जो टूर्नामेंट के दौरान साथ रहते हैं। वहीं उन्हाेंने रियो ओलंपिक की तैयारी के लिए अलग से फिजियो और ट्रेनर की भी मांग की।