फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Desire to win medals in Olympics: Anjum

ओलंपिक में मेडल जीतकर तिरंगा लहराने की हसरत: अंजुम

Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Desire to win medals in Olympics: Anjum
चंडीगढ़। जैसे हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना होता है, वैसे ही मैं भी देश के लिए ओलंपिक-2020 में मेडल जीतकर तिरंगा लहराना चाहती हूं। यह कहना है शूटिंग में भारत को ओलंपिक कोटा दिला चुकी सिटी की स्टार शूटर अंजुम मोदगिल का। अंजुम रविवार को सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ब्रिटिश स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे पर बतौर मुख्य मेहमान मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अंजुम ने कंपीटीशन के दौरान बच्चाें का हौसला बढ़ाया। अंजुम को देखकर बच्चे भी उत्साहित थे। उन्होंने अंजुम से सफलता के बारे में कई सवाल किए, जिनके जवाब में अंजुम ने कहा कि मेहनत से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।
विज्ञापन

ओलंपिक से पहले तैयारी
अंजुम ने बताया कि ओलंपिक-2020 के लिए तैयारियों में जुटी हूं। ओलंपिक से पहले इसी महीने भोपाल में नेशनल शूटिंग शुरू होनी है। इसके लिए सोमवार को वह रवाना हो रही हैं। मार्च में दिल्ली में वर्ल्ड कप होना है। ओलंपिक से पहले वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारी कर रही हूं। अगर वर्ल्ड कप में बेहतर कर सकी तो इसका फायदा ओलंपिक में जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में कैंप में होगी तैयारी
अंजुम ने बताया कि ओलंपिक की तैयारी के लिए भारतीय श्ूाटिंग टीम का कैंप लगने की घोषणा जल्द हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन की ओर से तैयारी कर दी गई है। कैंप का आयोजन टोक्यो में किया जा सकता है, जिससे खिलाड़ी वहां के वातावरण से अवगत हो जाएं।

अभिनव बिंद्रा भी बढ़ाते हैं हौसला
अंजुम ने बताया कि ओलंपियन अभिनव बिंद्रा इंडियन ओलंपिक कमेटी के सदस्य हैं। वह समय-समय पर शूटिंग खिलाड़ियाें से मिलकर उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। उनसे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। वहीं देश में जूनियर स्तर श्ूाटिंग के खिलाड़ी लगातार बेहतर करते हुए मेडल बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed