सिरसा डेरा में बनी मूवी, डेरामुखी के 'एक्शन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा है कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से बनाई जा रही एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म का मुख्य उद्देश्य सोशल वेलफेयर एक्टिविटी को बढ़ावा देना है। नौजवानों को शराब, नशा व अन्य बुराइयां छोड़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें नेकी व भलाई के कार्यों में आगे लाना है।
रविवार को डेरा परिसर में आयोजित फिल्म के नाम प्रमोशन कार्यक्रम में डेरा प्रमुख ने फिल्म का नाम ‘एमएसजी द ट्रू वंडर रिवोल्यूशनरी’ को प्रमोट किया। इस अवसर पर वे आकर्षक परिधान में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद जो भी लाभ होगा उससे थैलीसीमिया तथा एड्स जैसे असाध्य रोग को जड़ से खत्म करने के रिसर्च पर खर्च किया जाएगा। फिल्म निर्माण के विचार के बारे में उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में जो गाने व फिल्में आ रही हैं उनमें अश्लीलता का पुट बहुत ज्यादा है। ये समाज में गंदगी फैलाने का काम कर रही है।
इस गंदगी को कंट्रोल करने और भटकती युवा पीढ़ी को पथ पर लाने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सहित विभिन्न सामाजिक बुराइयों को समाज से समाप्त करने के लिए फिल्म निर्माण का क्रम आगे भी जारी रहेगा।
मुख्य किरदार में हैं डेरा प्रमुख
फिल्म में अपने किरदार के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका मुख्य किरदार है। उनकी बेटियों के रोल में तीन एक्टर्स है। जिनमें एक यूक्रेन तथा दो भारत से हैं।
यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी सहित दक्षिण भारत की विभिन्न भाषाओं में डब होगी तथा देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वेश्यावृत्ति, नशा, अंगहीन, लाचार, गरीब की सहायता के लिए फूड बैंक की स्थापना करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सीन फिल्माए गए हैं।
अधिकतर स्थानीय कलाकारों को ही रोल दिया गया है। फिल्म का निर्देशन डेरा प्रमुख स्वयं व जीतू अरोड़ा और उनकी 60 सदस्यीय टीम कर रही है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही हुई है।
शराब परोसने वाले नेताओं से रहें सावधान
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा कभी राजनीति नहीं करता और न ही वे राजनीति करते है। डेरा कभी संगत को किसी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए नहीं कहता। डेरा श्रद्धालुओं ने अपनी राजनीति विंग बनाई हुई है जो स्वयं गांव-गावं शहर शहर जाकर सर्वे करती है और सभी की राय से ही किसको वोट दिया जाना है तय करती है।
उन्होंने कहा कि उसी उम्मीदवार को वोट देने का हक मिलता है जो समाज की भलाई के कार्य करे और सामाजिक बुराइयों को दूर करे। डेरा प्रमुख ने कहा कि अभी से लोगों को शराब बांटी जा रही है ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि डेरा आने वाले नेताओं से शपथ पत्र लिया जाता है कि वह समाज भलाई के काम करेगा। अगर उसने झूठा शपथ पत्र दिया तो उसे सत्संग में श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा।