फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Beas chief Gurinder Singh Dhillon met Haryana CM Manohar Lal in Chandigarh

Haryana: डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सीएम मनोहर लाल से की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा

Thu, 08 Feb 2024 11:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Feb 2024 11:20 PM IST
सार

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम मनोहर लाल और बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बीच हाल के ही दिनों में यह तीसरी मुलाकात है। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार के अभियान की तारीफ की।

विज्ञापन
Dera Beas chief Gurinder Singh Dhillon met Haryana CM Manohar Lal in Chandigarh
हरियाणा सीएम मनोहर लाल और डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर पर मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों के बीच कई सामाजिक मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान ढिल्लों ने मुख्यमंत्री की ओर से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान की तारीफ की। साथ ही यह भी कहा कि वह भी नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। 

विज्ञापन


नशा मुक्ति के लिए वह सभी भाषाओं में किताब का प्रकाशन करवाएंगे और पूरे देश में इसे बंटवाएंगे। करीब आधे घंटे चली मुलाकात के दौरान अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले डेरा ब्यास प्रमुख ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। सीएम और ढिल्लों के बीच यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले बीते साल 10 सितंबर को सीएम ने डेरा ब्यास जाकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से आशीर्वाद लिया था। उसके बाद 29 अक्तूबर को सिकंदरपुर में सत्संग के दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed