फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deputy cm order of investigation for attack on kejriwal

केजरीवाल पर हमला: पंजाब सरकार ने दिए जांच के आदेश

Mon, 29 Feb 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
deputy cm order of investigation for attack on kejriwal

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की कार पर पत्थर फेंकने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने लुधियाना पुलिस को इस मामले में परचा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि वह जांच करें कि दिल्ली सीएम को पंजाब दौरे में मुहैया करवाई गई सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं रही। उन्होंने आप नेताओं से कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले को सियासी रंग न दें। पंजाब सरकार केजरीवाल को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमले की आलोचना की
उधर पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले की आलोचना की। उन्होंने इसके लिए केजरीवाल की ओर से कांग्रेस पर आरोप लगाने और पार्टी को अकाली दल से जोड़ने की कड़ी निंदा की है। कैप्टन ने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, वह उसकी निंदा करते हैं, लेकिन कांग्रेस को अकालियों से न जोड़ें। कांग्रेस उनके साथ मुकाबला करने में सक्षम है, उसे किसी और की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि आप वर्करों ने पंजाब में समर्थन न मिलने पर लोगों की हमदर्दी हासिल करने के लिए यह किया हो। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल ने कैबिनेट की बैठक का बहाना कर अपना दौरा छोटा कर लिया। ऐसी कौन सी मजबूरी थी, जो वह बैठक एक दिन बाद नहीं कर सकते थे।

खुद पर अटैक करवाया केजरीवाल ने - सांपला

चंडीगढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा है कि हमेशा की तरह लुधियाना में भी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद पर अटैक करवाया है। खुद पर हमला करवा कर विरोधियों पर आरोप लगाना केजरीवाल का इतिहास रहा है।

चाहे वह स्याही फेंकने की घटना हो या थप्पड़ मारने की घटना हो। या फिर मुक्तसर रैली में अपनी गाड़ियों पर शिअद के पोस्टर लगा कर वर्करों को लाने की योजना हो। हर बार अपने फ्लॉप शो को छिपाने के लिए वह ऐसे हथकंडे इस्तेमाल करते हैं।


लुधियाना में भी केजरीवाल पर हमला खुद ही करवाया हुआ है। पंजाब के लोग जागरूक और समझदार हैं, केजरीवाल के छलावे में नहीं आएंगे, न ही ऐसे हथकंडों पर विश्वास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed