फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy CM Dushyant Chautala said India's lightest bullet proof jacket will be manufactured in Haryana

Haryana: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- हरियाणा में होगा भारत के सबसे हल्के बुलेट प्रूफ जैकेट का निर्माण

Wed, 22 Feb 2023 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 10:39 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हाल ही में मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी), हैदराबाद ने रक्षा और सशस्त्र पुलिस बलों की परिचालन आवश्यकता को पूरा करने के लिए आईएमटी रोहतक में 10 एकड़ में फैली अपनी नई आर्मरिंग यूनिट की स्थापना की है।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala said India's lightest bullet proof jacket will be manufactured in Haryana
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों को सर्वोत्तम पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा कई विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रहा है। डिप्टी सीएम, जिनके पास वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का प्रभार भी है, बुधवार को चंडीगढ़ में सीआईआई की नार्थ जॉन रीजनल कॉउंसिल की छठी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह भी जानकारी दी कि भारत के सबसे हल्के बुलेट प्रूफ जैकेट का निर्माण हरियाणा में होगा।

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम में एक ग्लोबल सिटी का निर्माण, एक एकीकृत मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब नारनौल में, एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर आईएमटी सोहना में और हिसार में इंटीग्रेटेड एविएशन हब की स्थापना कर रही है। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग-2020 में हरियाणा देश में 'टॉप अचीवर' राज्य है, इस वर्ष भी हमारा लक्ष्य ईओडीबी रैंक में शीर्ष स्थान बनाए रखना है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हाल ही में मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी), हैदराबाद ने रक्षा और सशस्त्र पुलिस बलों की परिचालन आवश्यकता को पूरा करने के लिए आईएमटी रोहतक में 10 एकड़ में फैली अपनी नई आर्मरिंग यूनिट की स्थापना की है। मिधानी उद्योग हरियाणा में अपना विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने वाला पहला रक्षा पीएसयू है जो सुरक्षा बलों के लिए लगभग सभी प्रकार के बख्तरबंद उत्पादों का उत्पादन करेगा और यह 'भाभा कवच-भारत के सबसे हल्के बुलेट प्रूफ जैकेट' का निर्माण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed