फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deportation of gangster Sukhpreet Singh Dhaliwal alias Budda from Armenia

गैंगस्टर बुड्ढा का आर्मेनिया से प्रत्यर्पण, दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार करेगी पंजाब पुलिस

Sat, 23 Nov 2019 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Nov 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Deportation of gangster Sukhpreet Singh Dhaliwal alias Budda from Armenia
प्रतीकात्मक तस्वीर

आर्मेनिया से नामी गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह धालीवाल उर्फ बुड्डा का भारत प्रत्यर्पण कर दिया गया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि सुखप्रीत शुक्रवार आधी रात के करीब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। पंजाब पुलिस वहां से उसे हिरासत में ले लेगी। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


दविंदर बंबीहा गिरोह का स्व घोषित प्रमुख बुड्डा कत्ल, कत्ल की कोशिश, दुष्कर्म, गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (यूएपीए) आदि के 15 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है। हाल ही में वह अपने खालिस्तान समर्थक साथियों से संपर्क के कारण खुफिया एजेंसियों की नजर में आया था। 
विज्ञापन


मोगा की तहसील नेहाल सिंह वाला के कुस्सा का रहने वाला बुड्डा साल 2011 में कत्ल के मामले में दोषी घोषित किया था। वह 2016 में पैरोल के दौरान भाग गया। बाद में उसे भगोड़ा करार दिया गया था। उसके खिलाफ हरियाणा के अलग-अलग थानों में भी केस दर्ज हैं। डीजीपी के अनुसार पंजाब पुलिस यूएई में उसे काबू करने में असफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर 8 अगस्त, 2019 को आर्मेनिया की पुलिस ने बुड्डा को पकड़ लिया। इसके तुरंत बाद यूरोप में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने बुड्डा की गिरफ्तारी संबंधी फेसबुक पर एक अपडेट किया था। इसमें उसे खालिस्तान के लिए एक मजबूत आवाज कहा गया था।


दरअसल बुड्डा ने इससे पहले नाभा जेल में डेरा सच्चा सौदा के एक कार्यकर्ता मनिंदर पाल बिट्टू की हत्या की जिम्मेदारी अपने फेसबुक अकाउंट पर ली थी। इसके बाद एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर हरकमलप्रीत सिंह खख और डीएसपी (ओसीसीयू) बिक्रम बराड़ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को बुड्डा के प्रत्यर्पण के लिए तालमेल का जिम्मा सौंपा गया था। 

बुड्ढा पर ये केस 
  • डीजीपी ने बताया कि अप्रैल 2017 में पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था।
  • वह मशहूर पंजाबी गायकों/अदाकारों और कारोबारियों से वसूली करने की धमकियों के पीछे भी था।
  •  बुड्डा के कहने पर मशहूर पंजाबी गायक करन औजला पर कनाडा में हमला किया गया ।
  •  2011 में मोगा के गांव कुस्सा के जुगराज सिंह के कत्ल में दोषी करार दिया था, पैरोल के दौरान हुआ फरार।
  • फरीदकोट के पीएस जैतो में चावल मिल मालिक रवींदर कोचर से वसूली और कत्ल केस में शामिल।
  • उसके खिलाफ सिरसा (हरियाणा) के साथ-साथ रायकोट (लुधियाना), सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) और शंभू (पटियाला) में आर्म्स एक्ट के केस हैं।
  • पटियाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed