फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   department cut the connection, run the water supply from generator

विभाग ने काटे कनेक्शन, जनरेटर चला की पानी की सप्लाई

Mon, 20 Feb 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 20 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
department cut the connection, run the water supply from generator
गांव बलौंगी में पानी के लिए मचा हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों से बिल का भुगतान न करने पर गांव बलौंगी में शनिवार को बिजली विभाग ने तीन ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए। बिजली विभाग का करीब डेढ़ करोड़ का बकाया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद गांव में पानी के लिए हाहाकार मच गया। गांव वासियों को पानी के लिए गुरुद्वारे और टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। लोगों की परेशानी को देखते हुए गांव की सरपंच द्वारा लोगों के सहयोग से जनरेटर लगाकर पानी की सप्लाई शुरू करवानी पड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने मोहाली के सबसे बड़े गांव बलौंगी में लगे तीन ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद गांव में पानी के लिए हाहाकार मच गया। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। इस संबंध में सरपंच भिंदरजीत कौर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों द्वारा पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण बिल देने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने पंचायत की एक न सुनी और ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद लोगों की मदद से सभी ट्यूबवेलों पर जनरेटर लगाकर पानी की सप्लाई शुरू करवाई। सरपंच ने बताया कि पंचायत कई बार लोगों को बिलों के भुगतान के लिए कह चुकी है। बिल न देने वालों से वसूली करने के लिए पंचायत द्वारा विभाग को पत्र लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed