फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dense fire in hero cycles factory on company founder op munjal birth anniversary function

हीरो साइकिल फैक्टरी में लगी भयानक आग, डिप्टी सीएम आने वाले थे

Fri, 26 Aug 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 26 Aug 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
dense fire in hero cycles factory on company founder op munjal birth anniversary function
लुधियाना में हीरो साइकिल फैकटरी में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना स्थित हीरो साइकिल्स की फैक्टरी में भयानक आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन


हादसा डिप्टी सीएम सुखबीर बादल आने से ठीक पहले हुआ। वे हीरो साइकिल्स के संस्थापक ओपी मुंजाल के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने आ रहे थे। आग फैक्टरी के पेंट यूनिट में लगी जहां पर साइकिलों को पेंट किया जाता है।

सूचना मिलते ही हीरो साइकिल फैक्टरी और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दो गाड़ियों ने जाते ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझ पाई। आशंका जताई गई कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।

ओपी मुंजाल के जन्मदिन आयोजित किया गया था समारोह

dense fire in hero cycles factory on company founder op munjal birth anniversary function
लुधियाना में हीरो साइकिल फैकटरी में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
हीरो साइकिल की तरफ से शुक्रवार को संस्थापक स्व. ओपी मुंजाल के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को शामिल होना था। सुबह समारोह की तैयारियां चल रही थी।

जिस जगह समारोह रखा गया था। उससे कुछ दूरी पर हीरो साइकिल फैक्टरी का पेंट यूनिट है। इसी दौरान वहां अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन को चिंता इस वजह से भी थी कि कुछ समय बाद उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने समारोह में हिस्सा लेना था।

प्रशासन के अधिकारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कामयाब न होने पर उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई। जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह ने कहा कि आग की सूचना मिलने के बाद पांच गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed