{"_id":"57f29ac84f1c1b893226fa97","slug":"dengue-effect-in-mohali-opd-will-open-to-8-pm-chickengunia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का असर: अब रात आठ बजे तक ओपीडी, टेस्ट होगा फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का असर: अब रात आठ बजे तक ओपीडी, टेस्ट होगा फ्री
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से डरे नहीं लड़ें
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को डीसी डीएस मांगट ने जिला सेहत सोसायटी के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। इस दौरान उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को निचले स्तर पर जागरूक किया जाए। लोगों से कहा जाए कि वह पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
डीसी ने बताया कि अब सिविल अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह आठ से रात आठ बजे तक कर दिया गया है। जबकि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेगी। इसलिए डेंगू का संदिग्ध मरीज अपना इलाज अस्पताल में करवा सकता है।
इसके अलावा सिविल अस्पताल में 24 घंटे खून टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने निगम व सेहत विभाग के अधिकारियों को तालमेल कर फॉगिंग करने की हिदायत दी है। इसके अलावा जिले में पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड हुए अल्ट्रासाउंड सेंटरों की औचक चेकिंग करने के निर्देश दिए। वहीं, तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम को बढ़िया तरीके से चलाने को कहा।
विज्ञापन
प्रशासन ने नवंबर में जिले में सेहत जागरूकता मुहिम चलाने का फैसला किया है। इसके लिए सभी एसएचओ संबंधित एसडीएम से तालमेल करके योजना तैयार करेंगे। सिविल सर्जन रनजीत सिंह गुरु ने सेहत विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से डीसी को रूबरू करवाया।

46 लोगों के काटे गए चालान
Dengue
- फोटो : Demo Pic
जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ी में दाखिल बच्चों का मेडिकल चेकअप किया गया है। मुख्यमंत्री पंजाब हेपेटाइटिस सी रिलीफ फंड स्कीम के अधीन 45 मरीजों का मुफ्त इलाज करवाया गया है। तंबाकू कंट्रोल एक्ट के तहत 46 चालान काटकर 6270 रुपये वसूले गए।
सेफ वाहन स्कीम लागू किया जाए
इसके साथ ही डीसी ने जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग भी की। मीटिंग में पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सेफ वाहन स्कूल स्कीम को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बस में अटेंडेंट जरूर होना चाहिए। साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक किया जाए।