फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue and malaria oming under control in Haryana cases decreased

हरियाणा में काबू आने लगा डेंगू और मलेरिया, घटने लगे मामले

Sun, 17 Nov 2019 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria oming under control in Haryana cases decreased
dengue

लोगों में हड़कंप मचाने वाला डेंगू और मलेरिया बुखार हरियाणा में अब काबू आने लगा है। बुखार के केस अपेक्षाकृत कम होने लगे हैं। कुछेक जिले अभी ऐसे हैं, जहां विशेष फोकस की जरूरत है, मगर कुल मिलाकर मलेरिया और डेंगू बुखार पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने इस दिशा में एक अभियान के तहत काम करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है। आगे भी ये बुखार और नियंत्रित रहे, इसके लिए स्वास्थ्य महकमे की विशेष टीमें फील्ड में उतरी हुई हैं। वर्ष 2014 से लेकर अक्टूबर 2019 तक के सरकारी आंकड़े यदि देखें तो दोनों तरह के बुखार के केस घटे हैं।
विज्ञापन


डेंगू बुखार की बात करें तो 2014 में हरियाणा के विभिन्न जिलों में 214 डेंगू बुखार के केस दर्ज किए गए थे, जबकि दो मरीजों की मौत बुखार से हुई। वर्ष 2015 में 9921 बुखार के केस दर्ज हुए और 13 मौतें हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में बुखार के 2494 मामले, वर्ष 2017 में 4550 मामले व वर्ष 2018 में 1936 मामले समाने आए। इस वर्ष अक्टूबर 2019 तक डेंगू के सिर्फ 657 केस ही दर्ज किए गए हैं। जोकि अपेक्षाकृत काफी नियंत्रित हैं।

इसी तरह मलेरिया बुखार की स्थिति देखें तो वर्ष 2014 में 4485 केस बुखार के दर्ज किए गए, जबकि 1 मौत हुई। वर्ष 2015 में 9308 केस समाने आए, 3 मौतें हुई, वर्ष 2016 में 7866 केस, वर्ष 2017 में 5696 केस, वर्ष 2018 में 3154 केस सामने आए, मगर कोई मौतें नहीं हुई। इस साल अक्टूबर 2019 तक 1483 केस सामने आ चुके हैं, जोकि काफी हद तक कम हैं। 

उधर, डायेरक्टर हेल्थ सर्विसेस (वीबीडी, एफडब्यूपी, बीएंडडी) डा. उषा गुप्ता ने बताया कि हरियाणा को मलेरिया और डेंगू से मुक्त बनाने के लिए विभाग अब एक अभियान के साथ जुट गया है, यह उसी के परिणाम हैं कि इन मामलों में अपेक्षाकृत कमी आई है।
 

मलेरिया : नूहं, पलवल, फरीदाबाद, हिसार पर करना होगा फोकस

वर्ष 2014 से लेकर अक्टूबर 2019 तक क्रमश: अंबाला में मलेरिया बुखार के मामले 83 से 112, 81, 35, 5 और अब 6 हुए। भिवानी में ये मामले 293, 143, 211, 65, 70 से 3 हुए। फरीदाबाद में केस 135 से 109, 152, 161, 150 से 67 हुए। फतेहाबाद में केस 368 से 107, 59, 42, 2 से 5 हुए। गुरुग्राम में बुखार के केस 79 से 66, 38, 48, 30 से 15 हुए। हिसार में केस 577 से 199, 197, 168, 95 से 44 हुए। झज्जर में केस 153 से 82, 88, 91, 68 से 43 हुए। जींद में केस 52 से 45, 17, 27, 17 से 3 हुए। कैथल में केस 40 से 22, 16, 9, 3 से 0 हुए। करनाल में केस 249 से 255, 167, 85, 17 से 1 हुए। कुरुक्षेत्र में केस 126 से 195, 138, 40, 9 से 9 हुए। नारनौल में केस 36 से 32, 24, 25, 22 से 1 हुए। नूहं में केस 301 से 6380, 5075, 3643, 1968 से 937 हुए। पलवल में केस 415 से 406, 509, 586, 362 से 181 हुए। पंचकूला में केस 121 से 104, 179, 190, 69 से 45 हुए। पानीपत में केस 109 से 91, 127, 37, 34 से 13 हुए। रेवाड़ी में केस 22 से 32, 20, 18, 13 से 7 हुए। सिरसा में केस 608 से 150, 112, 70, 47 से 50 हुए। सोनीपत में केस 87 से 82, 43, 13, 5 से 7 हुए। इसी तरह यमुनानगर में बुखार के केस 559 से 604, 508, 266, 97 से 21 हुए।


डेंगू : अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक पर रखनी होगी और नजर

वर्ष 2014 से लेकर अक्टूबर 2019 तक क्रमश: अंबाला में डेंगू बुखार के मामले 10 से 552, 582, 328, 110 से 172 हुए।  भिवानी में केस, 1 से 601, 17, 85, 50 से 4 हुए। फरीदाबाद में केस 46 से 457, 107, 193, 65 से 4 हुए। फतेहाबाद में केस 1 से 207, 38, 419, 55 से 4 हुए। गुरुग्राम में केस 86 से 451, 86, 66, 93 से 18 हुए। हिसार में केस 17 से 1140, 492, 538, 282 से 53 हुए। झज्जर में केस 2 से 230, 45, 111, 56 से 6 हुए। जींद में केस 1 से 668, 157, 137, 98 से 19 हुए। कैथल में केस 1 से 275, 392, 157, 31 से 6 हुए। करनाल में केस 4 से 215, 23, 135, 106 से 16 हुए। कुरुक्षेत्र में केस 6 से 201, 62, 325, 18 से 0 हुए। नूहं में केस 1 से 9, 2, 0, 0, से 0 हुए। नारनौल में केस 2 से 5, 3, 3, 4 से 0 हुए। पलवल में केस 3 से 20, 2, 3, 11 से 38 हुए। पंचकूला में केस 1 से 193, 186, 234, 143 से 25 हुए। पानीपत में केस 3 से 253, 12, 469, 133 से 17 हुए। रेवाड़ी में केस 10 से 10, 10, 153, 118 से 20 हुए। रोहतक में डेंगू बुखार के केस 1 से 3937, 183, 906, 396 से 128 हुए। सिरसा में केस 5 से 201, 21, 164, 100 से 68 हुए। सोनीपत से केस 11 से 174, 9, 54, 22 से 6 हुए। जबकि यमुनानगर मे केस 2 से 122, 65, 70, 42 से 36 हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed