फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration to increase hostel time

हॉस्टल का समय बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 30 Sep 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to increase hostel time
नारेबाजी करती छात्राएं। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में वीरवार दोपहर से लेकर देर रात तक लड़कियां हॉस्टल का समय बढ़ाने को लेकर शौर्य भवन के बाहर धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान कॉलेज के हॉस्टल के लड़कों ने भी उनका साथ दिया। लड़कियों की मांग है कि उनके हॉस्टल का समय शाम सात बजे से बढ़ाकर कम से कम 10 बजे तक किया जाए। इसके साथ ही रात को अगर को विद्यार्थी बीमार होता है तो उसे एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में बैठे विद्यार्थी प्राची, आशीष और अश्मिता ने बताया कि डीएवी कॉलेज में लड़कियों के दो हॉस्टल एनएच-1 और एनएच-2 में लगभग 500 से 600 के करीब लड़कियां रहती हैं। वहीं, एक हॉस्टल लड़कों का है जहां 250 लड़के रहते हैं। लड़के और लड़कियां दोनों के हॉस्टल की इस सत्र की फीस में पांच हजार का इजाफा कर प्रति वर्ष 90 हजार कर दिया गया है लेकिन बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। हॉस्टल में कोई नर्स नहीं है और छात्रों की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं है। हॉस्टल निवासी छात्रा ने बताया कि उनके छात्रावास में फरवरी तक नर्स होती थी शादी के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद से कॉलेज ने नई नर्स की भर्ती ही नहीं की है।
विज्ञापन

रात को नौ बजे के बाद ऑनलाइन खाना मंगवाने पर पाबंदी
हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि पांच दिन पहले तक लड़कियों के हॉस्टल का समय साढ़े सात बजे तक था जिसे घटाकर सात बजे का कर दिया गया है। सात बजे के बाद कॉलेज परिसर में निकलने पर पाबंदी है। वहीं, रात को नौ बजे के बाद ऑनलाइन खाना भी नहीं मंगवा सकते हैं। छात्राओं की ओर से प्रशासन के साथ बैठक भी की गई लेकिन वार्ता में कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्शन के बाद हॉस्टल का समय बढ़ा दिया जाएगा
प्रशासन के अधिकारियों की विद्यार्थियों के साथ बैठक हुई है उन्हें कहा गया है कि इलेक्शन नहीं होने तक उनकी सुरक्षा के लिए समय कम किया गया है। इलेक्शन के बाद चर्चा कर उनकी मांग के अनुसार समय बढ़ा दिया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन खाने के ऑर्डर के लिए सिक्योरिटी को बोल दिया जाएगा जिससे छात्रों को परेशानी न हो। - डॉ. करन विनायक, जनसंपर्क अधिकारी, डीएवी कॉलेज-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed