{"_id":"5f1f34668ebc3e9ffb2ecb0e","slug":"demonstration-regarding-electricity-water-bill-women-bapudham-remind-administrator-chandigarh-news-pkl3827907133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के बिल को लेकर प्रदर्शन, बापूधाम की महिलाओं ने प्रशासक को याद दिलाया उनका वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के बिल को लेकर प्रदर्शन, बापूधाम की महिलाओं ने प्रशासक को याद दिलाया उनका वादा
विज्ञापन
चंडीगढ़। कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बावजूद बापूधाम कॉलोनी में भेजे गए पानी व बिजली के बिल को लेकर लोगों में आक्रोश है। कॉलोनी की महिलाओं ने पानी व बिजली के बिल माफ करने के लिए सोमवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने यूटी प्रशासक की ओर से लॉकडाउन के दौरान किए गए वादे के अनुसार कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के बिल माफ करने की बात कही।
पानी व बिजली के बिल का विरोध कर रही महिलाओं का नेेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता जय प्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बापूधाम को प्रशासन ने कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया था। इस दौरान यूटी प्रशासक ने घोषणा की थी कि कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि के बीच का बिजली व पानी का बिल माफ कर दिया जाएगा। इसके बावजूद विभागों ने बिजली व पानी के भारी-भरकम राशि के साथ बिल भेज दिए।
लोगों का कहना है कि कॉलोनी के लोग बेरोजगार हो चुके हैं, वह इन बिलों का भुगतान कैसे कर पाएंगे। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासक को उनका वादा याद दिलाते हुए जल्द ही पानी और बिजली के बिल माफ करने की मांग की। हाथों में बिल लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी कि जल्द ही यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।