फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demolition drive will be carried out on slums in Janta Colony of Chandigarh

चंडीगढ़ में बेघर हो जाएंगे सैकड़ों लोग: जनता कॉलोनी में चलेगा बुलडोजर, लोगों ने खाली किए आशियाने

Mon, 05 May 2025 09:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 May 2025 09:57 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह होते ही सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे। लोगों के आशियानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी में लोगों ने अपनी झुग्गी झोंपड़ियां खाली कर दी हैं। 

विज्ञापन
Demolition drive will be carried out on slums in Janta Colony of Chandigarh
झुग्गी खाली करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार की सुबह कई लोग बेघर हो जाएंगे। क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन ने अवैध आशियानों को ढहाने की तैयारी कर ली है। सुबह सात बजे ही कई झुग्गी झोंपड़ियों पर प्रशासन की तरफ से बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी में होगी। 

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले सोमवार को ही जनता कॉलोनी से झुग्गी-झोंपड़ी खोली किया गया। झुग्गी-झोंपड़ी हटाकर इसे खाली कराने का अभियान मंगलवार को चलाया जाएगा। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को यहां पूरा दिन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, यहां के बाशिंदे खुद ही अपना सामान लेकर वहां से निकलते नजर आए। हालांकि, इस दौरान उनके चेहरों पर एक उदासी नजर आई। लोगों का कहना था कि सामान अपने कुछ जानने वालों के यहां रखेंगे। अब रहना कहां इसके बारे में कुछ भी तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


उधर, अवैध कॉलोनी बताते हुए प्रशासन के लोग माइक पर एलान करते नजर आए कि छह मई को कॉलोनी खाली कराई जाएगी। डीसी कार्यालय की तरफ से कॉलोनी खाली कराने के नोटिस भी लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:00 बजे से ही प्रशासन के लोग पुलिस के सहयोग से कॉलोनी खाली कराने का अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर पूरी तैयारी की गई। नगर निगम और प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग से भी मदद ली जाएगी। मंगलवार को यहां पर पानी की सप्लाई के साथ बिजली कनेक्शन भी काटे जाने की बात सामने आ रही है। यहां छोटी-बड़ी सैकड़ों झोपड़ी हैं।


23 अप्रैल को संजय कॉलोनी में चला था बुलडोजर
इससे पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित संजय कॉलोनी में 23 अप्रैल को अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया था, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। उनका कहना था कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं, ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना अन्याय है। डेमोलिशन ड्राइव से पहले कॉलोनी में नोटिस लगाया गया था, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सभी निवासियों को अपने खर्चे पर कॉलोनी खाली करनी होगी, अन्यथा उन्हें जबरन हटाया जाएगा। इस कार्रवाई के खिलाफ कॉलोनी वासियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब उन्हें अचानक बेघर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को उनके लिए पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, तभी उन्हें वहां से हटाया जाए। कॉलोनी में रहने वाले एक नागरिक ने कहा कि उन्होंने इस शहर को बसाने में अपना खून-पसीना लगाया है, अब उजाड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed