फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand UT personnel meet flat bracer rate

यूटी कर्मियों की मांग- ब्राशर रेट पर मिलें फ्लैट

Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Demand UT personnel meet flat bracer rate
चंडीगढ़। यूटी के कर्मचारियों को एक बार फिर से फ्लैट मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर, हाउसिंग बोर्ड व यूटी के कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक है। इस बैठक में स्कीम को लागू करने में आ रही समस्याओं पर चर्चा होगी और रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक सितंबर को यूटी कर्मचारियों को मिलने वाले फ्लैट से संबंधित मामले की सुनवाई होनी है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय इस लंबित मामले को पहले ही सुलझा लेने का प्रयास कर रहा है। बुधवार को होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सेक्रेटरी भी मौजूद होंगे, जबकि याचिकाकर्ताओं की तरफ से डॉ. ब्रह्म प्रकाश यादव, डॉ धर्मेंद्र और बलविंदर सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन

डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि लगभग सभी कर्मचारी ब्रॉशर रेट पर ही फ्लैटों की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वर्ष 2008 में कर्मचारियों के वेतन के हिसाब से फ्लैटों के रेट तय किए गए थे लेकिन अब कर्मचारी करोड़ों रुपये कहां से देंगे। उन्होंने कहा कि इतने महंगे मकान तो आईएएस अधिकारी भी नहीं खरीद सकते हैं। डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि छत के इंतजार में कई कर्मचारी दुनिया छोड़ चुके हैं और करीब 300 उम्मीदवार रिटायर हो चुके हैं। स्कीम में करीब 8000 कर्मचारियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 3930 कर्मचारी योग्य पाए गए थे। स्कीम लांच होने के समय कर्मचारियों ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पास 57 करोड़ 82 लाख रुपये जमा कराए थे लेकिन कई साल बीत जाने के बाद अभी तक स्कीम सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed