{"_id":"5db855aa8ebc3e93d62b22f5","slug":"demand-to-change-the-name-of-chandigarh-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखने की मांग, पीएम और सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखने की मांग, पीएम और सीएम को लिखा पत्र
Tue, 29 Oct 2019 08:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर चंडीगढ़ मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखने की मांग को लेकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
सोसाइटी का मानना है कि एयरपोर्ट के नाम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसमें यह सही मौका है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एयरपोर्ट का नाम रखकर उन्हें समर्पित किया जाए।
विज्ञापन
मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़-मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसमें कई बार मांग उठ चुकी है कि इसे शहीद भगत सिंह का नाम दिया जाए। वहीं हरियाणा द्वारा एयरपोर्ट के नाम को लेकर विरोध व्यक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सब के बीच श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की गई है कि एयरपोर्ट का नाम सभी के सांझे गुरु श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाना चाहिए।
सोसाइटी के महासचिव एचएस सभरवाल ने बताया कि एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखने को लेकर सोसाइटी द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही, राज्यमंत्री सोमप्रकाश को भी पत्र लिखकर मांग दोहराई गई है।