{"_id":"68aa2392799ac4cd3009bd12","slug":"demand-to-allot-land-for-cow-hospital-and-cowshed-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-132709-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गो अस्पताल और गोशाला के लिए जमीन अलाट करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गो अस्पताल और गोशाला के लिए जमीन अलाट करवाने की मांग
विज्ञापन
मोहाली। गोग्रास सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दल ने दुर्घटनाग्रस्त, जख्मी एवं बीमार गोवंश के मुफ्त उपचार एवं सेवा संभाल के लिए गो अस्पताल एवं गोशाला बनाने के लिए करीब 10 एकड़ पंचायती/गोचर/शामलात जमीन सरकारी नियमों के अनुसार लीज पर अलाट करवाने की मांग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि समिति मोहाली और इसके साथ लगते इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त व बीमार गो वंश, गो अस्पताल, फेज-1, (पुराने डी सी दफ्तर के सामने शेड) मोहाली में अनुभवी डॉक्टरों, स्टाॅफ, दवाइयों आदि की सहायता से मुफ्त उपचार एवं सेवा संभाल का काम कर रही है। समिति ने गो अस्पताल में 200 गोवंश के उपचार और सेवा संभाल का इंतजाम किया है। दो सालों के दौरान समिति ने गो अस्पताल में दुर्घटनाग्रस्त और बीमार 1055 गोवंश को सेवा संभाल के लिए लाया गया है।
ठीक हो चुके गोवंश को अलग-अलग गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था भी की गई है। आज गो अस्पताल में गो वंश की गिनती 208 है। इसमें से लगभग 30 गोवंश पूरी तरह स्वस्थ है। स्वस्थ गोवंश को पहले के आधार पर उचित स्थान पर भेजने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि समिति को बीमार गोवंश की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखने के लिए कम से कम दस एकड़ पंचायती/गोचर/शामलात जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए समिति गांव की पंचायत को सरकारी नियमों के अनुसार लीज की रकम भी देने को तैयार है।