फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand of Hartron IT professionals, government should make policy for regularization.

Chandigarh News: हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल की मांग, नियमितिकरण की पॉलिसी बनाए सरकार

Wed, 01 Nov 2023 06:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Demand of Hartron IT professionals, government should make policy for regularization.
एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मुलाकात, मांग पत्र सौंपा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (हिपवा) ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्ड, मिशन, निगमों व हारट्रोन इन हाउस में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (हारट्रोन) के तहत अनुबंध आधार पर कार्यरत आईटी प्रोफेशनल के लिए कम से कम समय की नियमितिकरण की पॉलिसी बनाकर सेवाएं नियमित की जाए। हिपवा के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के राज्य प्रधान वीरेंद्र कुमार ढांडा के नेतृत्व में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से पंचकूला सेक्टर-12 स्थित उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और मांग पत्र सौपा। मुख्य प्रधान सचिव ने प्रतिनिधि मंडल की सभी जायज मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारी हित में अनेक फैसले लिए हैं। इस मौके पर हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कमेटी व जिला पंचकूला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed