{"_id":"678e78249f151cd212064113","slug":"demand-of-doctors-fulfilled-in-punjab-salary-will-increase-in-three-phases-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-613283-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब में डॉक्टरों की मांग पूरी, तीन पड़ाव में बढ़ेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब में डॉक्टरों की मांग पूरी, तीन पड़ाव में बढ़ेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति के समय 56,100 रुपये, 15 साल पूरे करने के बार मिलेंगे 1.22 लाख
पंजाब सरकार ने अधिसूचना की जारी, एसोसिएशन ने हड़ताल का फैसला लिया वापस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रदेश के डॉक्टरों की वेतन बढ़ोतरी की मांग को पूरा कर दिया है। डॉक्टरों का वेतन तीन पड़ाव में बढ़ेगा। नियुक्ति के समय 56,100 रुपये वेतन होगा और 15 साल की नौकरी पूरी करने के बाद वेतन 1.22 लाख रुपये हो जाएगा। वित्त विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
साथ ही डॉक्टरों की 24 घंटे सुरक्षा की मांग को लेकर ड्राफ्ट भी विभाग ने पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के साथ साझा कर दिया है, जिसके तहत अस्पतालों में खासकर महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाने हैं। सरकार की तरफ से प्रमुख मांग पूरी करने के बाद पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने अपने हड़ताल करने के फैसले को वापस ले लिया है।
1 जनवरी 2025 से वेतन बढ़ोतरी के यह आदेश लागू होंगे और 17 जुलाई 2020 से पहले भर्ती डॉक्टरों के लिए लागू होंगे, जो पंजाब सिविल सेवा संशोधित वेतन नियम 2021 के तहत वेतन प्राप्त कर रहे हैं। सरकार ने संबंधित विभाग को सेवा नियमों में तुरंत संशोधन करने के भी निर्देश दिए हैं। विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार वित्त विभाग ने डॉक्टरों के लिए संशोधित सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति योजना लागू करने की मंजूरी दे दी है, जिसके अनुसार नियुक्ति के समय डॉक्टरों का वेतन 56,100 रुपये होगा। पांच साल पूरे करने के बाद पहले पड़ाव में उनका वेतन बढ़कर 67,400 रुपये हो जाएगा। इसी तरह 10 वर्ष बाद वेतन बढ़कर 83,600 रुपये और 15 साल के उपरांत बढ़ोतरी के बाद वेतन 1,22,800 रुपये हो जाएगा। पहले 4, 9 और 14 साल बाद यह बढ़ोतरी की जाती थी, लेकिन कोविड के समय इस वेतन बढ़ोतरी को वापस ले लिया गया था। अब इसमें कुछ बदलाव करने के बाद ही लागू किया गया है।
विज्ञापन
बॉक्स
सुरक्षा के लिए 1406 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात :
एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग पूरी हो गई है, जिसके चलते उन्होंने अपनी हड़ताल का फैसला वापस ले लिया है। इसी तरह विभाग की तरफ से 304 नए डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जा रही है, जिसका वह स्वागत करते हैं। इसी तरह प्रदेश के 23 जिलों के अस्पतालों में 1520 सुरक्षा कर्मियों की जरूरत हैं, लेकिन फिलहाल सिर्फ 114 ही तैनात हैं। यही कारण है कि अब 1406 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।