फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi to kalka himalayan queen engine fail

दिल्ली टू कालका हिमालयन क्वीन का इंजन फेल, यात्रियों में हड़कंप

Thu, 08 Oct 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला) Updated Thu, 08 Oct 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
delhi to kalka himalayan queen engine fail

दिल्ली से कालका जा रही हिमालय क्वीन का इंजन फेल होने से लोगों में हड़कंप मच गया। करीब 35 मिनट यात्री ट्रैक पर फंसे रहे। घटना कालका-पिंजौर ट्रैक पर हुई और इसके कारण लंबा जाम भी लग गया। दिल्ली से कालका आ रही हिमालयन क्वीन ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

विज्ञापन


इंजन खराब होने के कारण ट्रेन पिंजौर की अब्दुल्लापुर कॉलोनी के पास करीब आधा घंटा रुकी रही। इस बीच कालका-पिंजौर के बीच बना रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे सड़क पर जाम लग गया। इसके चलते ट्रेन यात्री तो परेशान हुए ही साथ ही सड़क पर जाम लगने से बस यात्रियों व अन्य को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से कालका आने वाली हिमालयन क्वीन का कालका पहुंचने का समय सुबह 11:10 बजे है। लेकिन वह निर्धारित समय से 35 मिनट लेट थी। जब वह पिंजौर की अब्दुल्लापुर कॉलोनी के पास दोपहर करीब 11:45 बजे पहुंची तो उसके पावर इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस बीच ट्रेन लगभग आधा घंटा ट्रैक पर खड़ी रही। ट्रेन में आए पावर फॉल्ट को ठीक करने के बाद ट्रेन दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर कालका के लिए रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद करना पड़ा फाटक, लग गया लंबा जाम

delhi to kalka himalayan queen engine fail

ट्रेन का इंजन फेल होने से कालका-पिंजौर के बीच बना रेलवे फाटक भी बंद रखा गया। हालांकि फाटक एक बार कुछ समय के लिए खोला गया। लेकिन पहले ही व्यस्त रहने वाले पिंजौर-शिमला हाईवे पर कई किलोमीटर दूर तक जाम लग गया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

इस दौरान यातायात सामान्य होने में काफी समय लगा। जिस कारण वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों में रेलवे के खिलाफ गुस्सा था कि ट्रेन खराब होकर ट्रैक पर खड़ी हो गई। इससे हजारों लोगों को फाटक बंद कर परेशान किया गया। लोगों ने कहा कि रेलवे को अपनी व्यवस्था और समन्वय सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है।

ट्रैफिक को संभालने की कोशिश की
इस बारे में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट एमपी पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि हिमालयन क्वीन के इंजन में बुधवार को सुबह तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, इसी कारण गाड़ी ट्रैक पर खड़ी रही। रेलवे नियमों के तहत जब गाड़ी पिछले स्टेशन से चलती है तो अगला रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता है और जब तक ट्रेन नहीं गुजर जाती वह बंद रहता है। लेकिन इस दौरान गाड़ी अधिक समय तक ट्रैक पर रुकती है तो गेटमैन पर निर्भर होता है कि वह फाटक को किस प्रकार हैंडल करे। हमने भी ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed