{"_id":"5bf54ab9bdec22693033152b","slug":"delhi-s-cm-arvind-kejriwal-reached-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के साथ पाकिस्तान ने की थी बर्बरता, घर जाकर केजरीवाल ने दिया 1 करोड़ का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक के साथ पाकिस्तान ने की थी बर्बरता, घर जाकर केजरीवाल ने दिया 1 करोड़ का चेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
चेक सौंपते दिल्ली के सीएम केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को हरियाणा के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल सोनीपत के थाना कला गांव के शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार से मुलाकात की और परिजनों को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। कल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ था। इस पर केजरीवाल ने कहा कि किसी सीएम पर दो साल में चार बड़े हमले हुए हैं। वो लोग मुझे मरवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां मुझे मरवाना चाहती हैं। लेकिन मरते दम तक काम करूंगा। मेरे खून का आखिरी कतरा भी देश के नाम है। आप आदमी पार्टी के विकास कार्यों से दूसरी पार्टियों की सरकार डरी हुई हैं। वहीं 9 दिसंबर को प्रस्तावित दुष्यंत चौटाला की रैली कै बारे में केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई साफ छवि का नेता हमें बुलाता है तो उसका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
पाक रेंजर्स ने की थी सैनिक के साथ बर्बरता
बता दें कि 179 बीएसएफ की बटालियन में तैनात नरेंद्र सिंह बॉर्डर पर तैनात थे। सितंबर महीने में अपने साथी जवानों के साथ नरेंद्र सिंह सरकंडों की सफाई करने गए थे। ताकि झाड़ियों और सरकंडे का सहारा लेकर आतंकी घुसपैठ न कर सकें। इसी दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी थी। पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग व बैट के हमले में नरेंद्र सिंह घायल हुए थे। इसके बाद वह अचानक गायब हो गए थे।
विज्ञापन
शाम को नरेंद्र सिंह का शव क्षत-विक्षत मिला था। उन्हें दो गोली लगी हुई थी और शरीर से बर्बरता की गई थी। नरेंद्र के परिवार के सदस्य ने बताया कि उनके शव से बर्बरता करने के साथ ही आंख भी फोड़ दी गई थी। उनके पैर व सीने में गोली मारी गई थी। शहीद जवान नरेंद्र सिंह हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा कस्बे के थाना कलां गांव के निवासी थे।