{"_id":"5d355c508ebc3e6d1425f007","slug":"delhi-nirbhaya-kand-accused-mukesh-photo-on-poster-in-republic-day-programme-at-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गणतंत्र दिवस की झांकी में सजी थी 'निर्भया कांड' के आरोपी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गणतंत्र दिवस की झांकी में सजी थी 'निर्भया कांड' के आरोपी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 22 Jul 2019 12:18 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
'निर्भया कांड' के आरोपी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के होशियारपुर में गणतंत्र दिवस की झांकी में दिल्ली के 'निर्भया कांड' में सजायाफ्ता आरोपी की तस्वीर लगी थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हुए फोटो में जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए एक वोटर जागरूकता फ्लैक्स में निर्भया कांड के आरोपी मुकेश की फोटो लगाए जाने को लेकर बवाल मच गया है।
इस बीच एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में राज्य स्तरीय समागम के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए जिला चुनाव दफ्तर की तरफ से बनाई गई झांकी में भी आरोपी मुकेश की फोटो लगे फ्लैक्स वाली झांकी घुमाई गई थी। डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया का कहना है कि ऐसा फ्लैक्स अगर कहीं लगाया गया था तो वह इसकी जांच करवाएंगी।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में राज्य स्तरीय समागम था। गवर्नर वी पी सिंह बदनौर मुख्य मेहमान के तौर पर इसमें मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में कार्यक्रम में इस पोस्टर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाता रहा, लेकिन किसी का इस पर ध्यान नहीं गया। जांच की विषय है कि आखिर निर्भया कांड के आरोपी मुकेश की तस्वीर किसने चुनी और किसने इसे अप्रूव किया।
क्या किसी भी अधिकारी ने पोस्टर बनने से पहले चेक नहीं किया। डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिससे इस मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर हरप्रीत सिंह सूदन को जांच के निर्देश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि तीन दिनों के अंदर जांच मुकम्मल की जाए। जिम्मेदार दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई जायेगी।