{"_id":"641eb7253185faa1010c5e7a","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-punjab-cm-bhagwant-mann-to-pay-obeisance-at-dera-sachkhand-ballan-in-jalandhar-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: डेरा सचखंड बल्लां में बोले अरविंद केजरीवाल, किसी को पंजाब का माहौल खराब नहीं करने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: डेरा सचखंड बल्लां में बोले अरविंद केजरीवाल, किसी को पंजाब का माहौल खराब नहीं करने देंगे
Sat, 25 Mar 2023 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 04:27 PM IST
सार
जालंधर में लोकसभा उपचुनाव सिर पर हैं। आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है। डेरा बल्लां में आकर 25 करोड़ का चेक देना भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। यह चेक कांग्रेस की चन्नी सरकार ने देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
डेरा सचखंड बल्लां को 25 करोड़ का चेक सौंपते सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। भगवंत मान ने डेरे में बनने वाले श्री गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने डेरा सचखंड बल्लां में बनने वाले श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के निर्माण के लिए 108 संत निरंजन दास को 25 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार किसी को भी राज्य का माहौल खराब नहीं करने देगी। अगर उन्हें इसके लिए कठोर निर्णय लेने पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना कहा कि पंजाब सरकार के कठोर फैसलों का नतीजा है कि आज माहौल खराब करने वाले अब दुम दबाकर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कुछ लोगों ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की। लेकिन भगवंत मान की अगुवाई में चल रही आप आदमी पार्टी सरकार ने कठोर निर्णय लिए। साथ ही एक भी गोली चले बिना और खून बहे बिना पंजाब में शांति व्यवस्था है। जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, वह दुम दबाकर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह नशा बेचने वाले भी भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक सारे नशा तस्कर खत्म नहीं हुए है। जब तीन करोड़ जनता हमारे साथ है तो फिर जल्दी ही सब जेल में डाले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले गैंगस्टरों या बड़े अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होती थी। क्योंकि सभी की कहीं न कहीं सेटिंग होती थी। एक साल पहले उनकी सरकार सत्ता में आई। जिसके बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कई बड़े गैंगस्टर और अपराधी पकड़कर जेल में डाले जा चुके हैं। इससे पता लगता है कि पंजाब में किस तरह अमन शांति आ रही है।
इस दौरान उनके साथ पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, सांसद संत बलवीर सिंह सींचेवाल, विधायक करतारपुर बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद रहे। जालंधर में लोकसभा उपचुनाव सिर पर हैं। आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है। डेरा बल्लां में आकर 25 करोड़ का चेक देना भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। यह चेक कांग्रेस की चन्नी सरकार ने देने की घोषणा की थी। जालंधर में रविदासिया समाज का खासा वोट बैंक है और डेरा बल्लां रविदासिया समाज का एक बड़ा धार्मिक स्थल है, जहां संत निरंजनदास गद्दीनशीन हैं।