फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Border Seal, Haryana Home Minister Anil Vij Statement Against Arvind Kejriwal

मंत्री विज बोले- बॉर्डर सील करना अधिकार, पर इलाज न करने के तुगलकी फरमान का क्या मतलब

Tue, 02 Jun 2020 10:39 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 02 Jun 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi Border Seal, Haryana Home Minister Anil Vij Statement Against Arvind Kejriwal
गृह मंत्री अनिल विज
बॉर्डर को सील करना दिल्ली सरकार का अधिकार है, लेकिन दिल्ली के अस्पतालों में बाहरी मरीजों का इलाज न करने के तुगलकी फरमान का क्या मतलब। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब हरियाणा ने एनसीआर के जिलो में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण बॉर्डर सील किया था। उस समय केजरीवाल सरकार उपदेश देने का काम कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली पूरे देश की राजधानी है। वहां पर जितने अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान बनाए गए हैं। उस पर सभी का हक है। केजरीवाल इस तरह की बातें करके पूरे देश को बांटना चाहते हैं। मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में भी आसपास के प्रदेशों से मरीज आते हैं, उनका इलाज किया जाता है। हरियाणा की ओर से बॉर्डर एमएचए की गाइड लाइन के तहत बंद किया गया था। अब जब एमएचए ने नई गाइड लाइन में बॉर्डर खोलने को कहा है तो हरियाणा ने सब कुछ खोल दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का एक ही मकसद है, केंद सरकार के उलटा चलना। मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में नौकरी करने वाले लोगों को पास जारी किए जाएंगे और दिल्ली सरकार को एंट्री देनी पड़ेगी। एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इन दोनों जिलों में निजी अस्पतालों में 100 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके लिए डिवीजनल कमिश्नर की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है, जो निजी अस्पतालों में बेड की व्यवस्था करेगी। यदि दोनों जिलों में स्थिति ठीक नहीं हुई तो फिर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed