{"_id":"6912c799ea574e65460bb246","slug":"delhi-blast-nia-raids-punjab-and-chandigarh-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast: पंजाब और चंडीगढ़ में एनआईए ने की रेड, बॉर्डर एरिया में टीम ने दी दबिश; ट्राईसिटी में पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Blast: पंजाब और चंडीगढ़ में एनआईए ने की रेड, बॉर्डर एरिया में टीम ने दी दबिश; ट्राईसिटी में पुलिस अलर्ट
Tue, 11 Nov 2025 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:53 AM IST
सार
पंजाब के बॉर्डर एरिया के जिलों में डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस और प्रशासन को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की।
विज्ञापन
एनआईए ने कोलकाता में की छापेमारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी चंडीगढ़ की दो टीमें देर रात पंजाब पहुंची।
एक टीम ने चंडीगढ़ और इसके पास के इलाकों में जगह जगह छापेमारी की। एनआईए चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारिक के मुताबिक पंजाब में एनआईए की मौजूद टीमों के अलावा चंडीगढ़ एनआईए उनके साथ ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। इसी के साथ पंजाब में केंद्र ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
पंजाब के बॉर्डर एरिया के जिलों में डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस और प्रशासन को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर निर्देश जारी किए। इस बीच चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में भी स्थानीय पुलिस अलर्ट पर रही।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस के बम स्क्वाॅड की टीमें जांच करती देखी गईं। एनआईए सूत्रों के मुताबिक अमृतसर, फाजिल्का, तरनतारन, गुरदासपुर समेत अन्य जिलों में सर्च शुरू कर दी गई है। विशेषकर अमृतसर में हरिमंदिर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में विशेष चौकसी बढ़ाई गई है। हरियाणा के जिला अंबाला में भी एक टीम ने चार से पांच जगहों पर सर्च किया है।