फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Assembly Election Publicitiy by Haryana Politicians

दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा के दिग्ग्जों की रणनीति

Mon, 02 Feb 2015 02:22 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Feb 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election Publicitiy by Haryana Politicians

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार करने में तीनों बड़े राजनीतिक दलों से हरियाणा प्रदेश के दिग्गज जी जान से जुट गए हैं। मुख्यमंत्री खट्टर ने सभी मंत्रियों और विधायकों को 5 जनवरी (आचार संहिता लागू होने) तक दिल्ली में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा से केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर भी एक-एक दिन में कई-कई सीटों पर प्रचार कर रहे हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा को जाट बेल्ट वाली सीटों पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने की जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान ने दी है।
विज्ञापन


भाजपा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली की नान जाट वाली सीटों पर प्रचार का जिम्मा सौंपा है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार से दिल्ली चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस की ओर से हुड्डा के अलावा उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुल पनाग ‘बुलेट रानी’ के तौर पर मशहूर

Delhi Assembly Election Publicitiy by Haryana Politicians

हरियाणा से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से भी हजारों कार्यकर्ता दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं। आप ने अपने फोन कैंपेन को और अधिक बढ़ा दिया है। पार्टी की ओर से दिल्ली के हर मतदाता को फोन कर वोट डालने का आग्रह किया जा रहा है।

पूर्व मिस इंडिया और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर आप की उम्मीदवार रहीं गुल पनाग दिल्ली में ‘आप’ की स्टार प्रचारक बन गई हैं। गुल यहां ‘बुलेट रानी’ के तौर पर मशहूर हो गई हैं। वे इन दिनों बुलेट चलाकर आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं।  इससे स्थानीय महिला मतदाता काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं।

सोशल साइट पर भी प्रचार की कमान
सोशल साइट पर सभी पार्टियों ने अपने प्रचार के साथ-साथ एक-दूसरे की ओर से किए जा रहे कामेंट का जवाब देने की जिम्मेदारी भी हरियाणा के अपने कार्यकर्ताओं को दी है। यह जिम्मेदारी उन कार्यकर्ताओं को दी गई है, जो दिल्ली में प्रचार के लिए नहीं जा पा रहे हैं।

हरियाणा से गए हजारों कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुट गए हैं, जो अब मतदान तक दिल्ली में ही डटे रहेंगे।
राजीव गोदारा, मुख्य प्रवक्ता, आप हरियाणा

हरियाणा का हर मंत्री, विधायक और नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुट गया है। सभी चुनाव तक दिल्ली में ही रहेंगे। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है।
सुभाष बराला, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed