फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections, Defense Minister Rajnath Singh reached Rohtak, will address BJP Vijay Sankalp rally short

रोहतक में राजनाथ: बोले- मोदी के नेतृत्व में सीमा पार मारने की हिम्मत रखता है भारत, 2027 में बन जाएंगे महाशक्ति

Fri, 03 May 2024 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 02:32 PM IST
सार

रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा की विजय संकल्प रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections, Defense Minister Rajnath Singh reached Rohtak, will address BJP Vijay Sankalp rally short
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में चुनावी रण में अब स्टार प्रचारकों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आईटीआई मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। रैली में राजनाथ के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ मौजूद रहे। भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पहले भारत को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी, अब कान खोलकर सुनती है। 2027 तक देश महाशक्ति बन जाएगा। मोदी के नेतृत्व में भारत सीमा पार भी मार कर सकता है। वर्मा व बालाकोट इसका उदाहरण है। वे शुक्रवार को रोहतक में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति बना था। 10 साल कांग्रेस के राज में भारत उस पायदान से आगे नहीं बढ़ सकता, लेकिन मोदी के 10 साल के कार्यकाल में भारत अब पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है, जो 2047 में दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेठी से राहुल की चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं हुई।

अब रण छोड़ने वालों को क्या कहते हैं, यह मुझसे बेहतर जनता जानती है। कहीं ऐसा न हो कि अमेठी का रण छोड़ने पर राहुल का नया नाम न पड़ जाए। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के साथ कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी। देश की जनता महात्मा गांधी के उस सपने को पूरा करेगी, जब गांधी ने आजादी मिलने पर कहा था कि अब कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं है।

गुजरात के सूरत में भाजपा प्रत्याशी के सर्वसम्मति से चयन पर रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में 20 प्रत्याशी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं पड़ा। अब कांग्रेस कह रही कि लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात करती है, जो की संविधान के खिलाफ है। पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर अटैक पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने कहा था कि यह अटैक पाकिस्तान ने करवाया है।


वहीं पूर्व मंत्री अब टिविट करके कह रहे हैं कि राहुल आगे बढ़ रहे हैं। वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि वह कैसी राजनीति कर रही है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है। 10 साल में गरीबी को खत्म कर दिया जाएगा। सरकार ने किसानों का भी विशेष ख्याल रखा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सीधा पैसा उनके खाते में जाता है। 

मैं चौथी बार चुनाव लड़ रहा, अरविंद चार बार जीत चुके, सोचिये कितने दिग्गज आदमी हैं
रक्षामंत्री ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा से पूछा कि वे कितनी बार सांसद रहे हैं। शर्मा ने कहा कि चार बार सांसद रह चुका हूं। लगातार दूसरी बार रोहतक से मैदान में हूं। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहा हूं, जबकि अरविंद चार बार सांसद रह चुके हैं। अब सोचिए कितने बड़े दिग्गज आदमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed