फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence minister Arun jaitley visited of Indo-Pak border

जेटली की दो टूक, पाक दोस्ती के लायक नहीं

Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
Defence minister Arun jaitley visited of Indo-Pak border

पंजाब के अमृतसर में केंद्रीय वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज फायर के उल्लंघन से स्पष्ट है कि वहां की कुछ शक्तियां भारत से मधुर संबंध बनाने के प्रति गंभीर नहीं हैं।

विज्ञापन


सीमा पर भारतीय सैनिकों के साथ पिछले समय के दौरान किया गया बुरा व्यवहार चिंता का विषय है। भारत हमेशा ही अपने पड़ोसियों के साथ बढ़िया संबंध बनाने का पक्षधर है, लेकिन सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन करना कई सवाल पैदा करता है।

विज्ञापन

भारत खुद बनाएगा आधुनिक हथियार

Defence minister Arun jaitley visited of Indo-Pak border

भारत-पाक सीमा के दौरे के बाद सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में जेटली ने कहा कि भारत सेना शक्तिशाली है। हमारे सैनिक हर तरह की चुनौती का मुकाबला करने को तैयार हैं।

हम हमेशा पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे, लेकिन हमारे सैनिक किसी भी देश विरोधी कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब देना जानते हैं।

जेटली ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक हथियार खरीदने वाला देश है। इस पर काफी खर्च हो रहा है। अब समय की जरूरत है कि भारत को खुद हथियारों का निर्माण करना होगा।

कांग्रेस पर रक्षा मंत्री ने साधा निशाना

Defence minister Arun jaitley visited of Indo-Pak border

जेटली ने कहा कि भविष्य में सरकार इस ओर ध्यान देगी कि देश के अंदर ही अधिक से अधिक बढ़िया क्वालिटी के हथियार तैयार किए जाएं और इसका अन्य देशों को निर्यात हो।

जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे लिए कोई बढ़िया विरासत छोड़ कर नहीं गई है। सरकार के खर्च बहुत अधिक हैं और आमदनी कम है। वहीं देश भी कई अंदरूनी व बाहरी समस्याओं से घिरा हुआ है।

विदेशी कंपनियां भी भारत में निवेश के प्रति गंभीर नहीं है। बेरोजगारी बढ़ रही है। इस सभी मुश्किलों के बावजूद हम बढ़िया माहौल तैयार कर रहे हैं। चुनाव अब गुजर गए है। हम अब सेवा के मूड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed