फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepu from Akalgarh helped in the arrest of two more drug traffickers.

Chandigarh News: अकालगढ़ के दीपू ने पकड़वाए दो और नशा तस्कर

Sat, 17 Jan 2026 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Deepu from Akalgarh helped in the arrest of two more drug traffickers.
हलवारा। नशा तस्करों के खिलाफ जान हथेली पर लड़ाई लड़ रहे लुधियाना के अकालगढ़ निवासी अमरजीत सिंह दीपू की पक्की सूचना पर शनिवार को सीआईए स्टाफ जगरांव और थाना सुधार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कुख्यात तस्कर जसविंदर सिंह जस्सा उर्फ बॉबी एतिआणा की मां राजपाल कौर और उसके साथी रुपिंदर सिंह उर्फ रिंपा को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने आरोपियों से 24.73 ग्राम हेरोइन, 60 हजार रुपये नगद ड्रग मनी, एक्सटिवा और 3 लाख रुपये मूल्य की नई इम्पोर्टेड मोटरसाइकिल बरामद की। तस्कर बॉबी एतिआणा फरार होने में सफल रहा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह चिट्टा बॉबी से लेकर सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी एक्टिवा स्कूटी पर घुमाण चौक से सुधार गांव जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच अधिकारी मनोहर लाल को सौंपा गया है। अमरजीत सिंह दीपू पहले भी युवती समेत पांच नशा तस्करों को जेल भिजवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने छोटे भाई की चिता के सामने कसम खा चुके थे कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। दीपू अब खुलेआम तस्करों से टक्कर ले रहे हैं, बावजूद इसके कि उन्हें और परिवार को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed