{"_id":"5c548719bdec22737f732c11","slug":"deepender-hooda-got-best-parliamentary-award-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपेंद्र हुड्डा को फिर मिला श्रेष्ठ सांसद का सम्मान, हरियाणा के लोगों को किया समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपेंद्र हुड्डा को फिर मिला श्रेष्ठ सांसद का सम्मान, हरियाणा के लोगों को किया समर्पित
Fri, 01 Feb 2019 11:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर एक बार ‘श्रेष्ठ सांसद अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी प्रगतिशील सोच और संसद में सक्रियता के लिए मिला है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्री गिरिराज सिंह ने दीपेंद्र को सम्मानित किया।
विज्ञापन
अपने प्रशस्ति पत्र में फेम संस्था ने कहा कि सादगी पसंद दीपेंद्र हुड्डा ने कभी अपने समर्थकों को निराश नहीं किया है। हमेशा एक सच्चे नेता का धर्म निभाया है। 2017 में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कह चुकी हैं कि दीपेंद्र संसद में तथ्यों के आधार पर अपनी बात पूरी गंभीरता से रखते हैं और कई बार अपनी बात कहने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर बेबाकी से सदन में जनहित के मुद्दों को उठाते हैं।
विज्ञापन
दीपेंद्र ने कार्यक्रम में कहा कि अवार्ड मिलने पर गौरव की अनुभूति हुई है। हरियाणा के लोगों का प्रेम उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। यह सम्मान मेरे क्षेत्र के हर मतदाता, हर हरियाणा वासी को समर्पित है, जिनके आशीर्वाद और प्यार के बिना कोई भी सम्मान संभव नहीं।
विज्ञापन
रोहतक और हरियाणा के लोग ही मेरा परिवार है और मेरी हर समय यही कोशिश होती है कि हर क्षण वह अपने लोगों के काम आ सकें। पिछले 15 साल में एक सांसद के रूप में उनका प्रयास रहा है कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र विकसित कर सकें।