{"_id":"5f650ac98ebc3e74906cd9be","slug":"deepa-dubey-women-congress-announces-cake-ceremony-pm-modi-birthday-chandigarh-news-pkl3883108121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेक्टर 26 में बच्चों को लेकर केक सेरेमनी किए जाने पर बरसी महिला कांग्रेस की दीपा दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेक्टर 26 में बच्चों को लेकर केक सेरेमनी किए जाने पर बरसी महिला कांग्रेस की दीपा दुबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बापूधाम सेक्टर- 26 में बच्चों को लेकर केक सेरेमनी किए जाने पर जमकर भाजपा और प्रशासन पर बरसी। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में कोरोना इस कदर फैल चुका था वहां केक सेरेमनी करने की कैसे इजाजत दी गई। उन्होंने फेसबुक लाइव कर राष्ट्रीय और लोकल मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सब्जियों के रेट महंगे कर जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट दिया है।
उन्होंने प्रशासन पर मूकदर्शक होने के आरोप लगाए। फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा कि बेहतर होता राशन वितरित किया जाता। अस्पतालों में किट वितरित की जाती। कोरोना काल मे इतने लोगो की जिंदगी दाव पर लगी हुई है और कई ने जान तक गवाई है। छोटे बच्चों को साथ लेकर केक कटे गए। कोरोना के नियमों की भी परवाह तक नहीं की गई। कोई सामाजिक दूरी का ख्याल तक नहीं किया गया। बच्चों को इसमें झोक दिया गया।
टमाटर 100 रुपये किलो.. क्यों नहीं जा रहा ध्यान
दीपा दुबे ने कहा कि टमाटर 100 रुपये किलो पहुंच चुका है। लेकिन इस तरफ तो किसी का ध्यान नहीं दिया जा रहा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शिक्षा नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मार्च में कोरोना का एक केस था तब परीक्षा तक रोक दी गई थी। अब ट्राइसिटी में बड़ी संख्या में संक्रमण फैल गया तो स्कूल खोले जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। सांसद किरण खेर ने सिर्फ वादे किए। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। दुबे ने पानी की दरों में बढ़ोतरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ नगर निगम आड़े हाथों लेते हुए जनता से सड़कों पर उतरने की अपील की।