फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree of municipal corporation for beautification of city

शहर को सुंदर बनाने की कवायद शुरू, पढ़ें फरमान

Wed, 23 Dec 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 23 Dec 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
decree of municipal corporation for beautification of city

शहर निवासी अपने घरों में लगे पेड़-पौधों व झाड़ियों की ट्रीमिंग अपनी सुविधा के अनुसार करके गंदगी फुटपाथों पर फेंक देते हैं। लेकिन, अब लोग ऐसा नहीं कर पाएंगे। शहर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए निगम ने नया प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन


इसके तहत पेड़ों की ट्रीमिंग के लिए दिन सेक्टर व फेज वाइज निश्चित किए गए हैं। उसी दिन लोग यह कार्रवाई कर पाएंगे। वहीं, निगम की टीम द्वारा उसी दिन गंदगी उठा दी जाएगी। नहीं तो अगले दिन निगम द्वारा यह कार्रवाई कर दी जाएगी। अगर कोई नियम तोड़ता है तो गमाडा उसके खिलाफ दो हजार रुपये तक जुर्माना करेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निगम ने शहर को सुविधा के अनुसार जोन में बांटा है। सोमवार व मंगलवार को जोन एक के फेज-1, 2, 4, 6, गांव मोहाली व मदनपुरा, जोन-2 में फेज-3बी1, 3बी2, 3ए, 7, 8 में कटिंग कर पाएंगे। जबकि बुधवार व वीरवार को जोन-3 के फेज-9, 10, 11, सेक्टर-48 सी व ब्लॉक मार्केट व जोन-6 में सेक्टर-66, 67, 68, 69 व गांव कुंभड़ा में लोग ट्रीमिंग कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शुक्रवार शनिवार को जोन-4 के फेज-5, सेक्टर-70, 71 गांव मटौर व शाहीमाजरा व जोन नंबर-7 के सेक्टर-76, 77, 78, 79, 80 व गांव सोहाना में लोग टीमिंग कर पाएंगे। निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि कंटिंग को उसी दिन या अगले दिन तक क्लीयर कर दिया जाएगा।


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह निगम को इस काम में पूरा सहयोग दें। वहीं, कटिंग को उठाने के लिए निगम के फोन नंबर 70870-34207 पर सूचित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी नियम तोड़ता है तो दो हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। अगर व्यक्ति भुगतान नहीं करता है तो पानी व सीवरेज की सप्लाई काट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed