{"_id":"698e4397003089113209bc66","slug":"debris-entering-the-sewer-causes-frequent-blockages-spilling-dirty-water-onto-the-streets-chandigarh-news-c-16-pkl1049-947336-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मलबा सीवर में जाने से बार-बार ब्लॉकेज, गंदा पानी फैल रहा सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मलबा सीवर में जाने से बार-बार ब्लॉकेज, गंदा पानी फैल रहा सड़कों पर
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। मकान नंबर-3557 के सामने बने एक छोटे पार्क की टूटी दीवार को लेकर स्थानीय निवासियों ने नई चिंता जाहिर की है। उनका आरोप है कि पार्क की क्षतिग्रस्त दीवार के कारण मिट्टी और मलबा सीधे सीवर लाइन में जा रहा है जिससे लाइन बार-बार ब्लॉक हो रही है और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के इलाके में फैल रहा है।
दिवंगत बच्ची श्रेया के दादा ने बताया कि यह दीवार लंबे समय से टूटी हुई है। दीवार टूटने के कारण बारिश या सफाई के दौरान मिट्टी और मलबा नालियों के जरिये सीवर मैनहोल में चला जाता है। इससे सीवर लाइन जाम हो जाती है और ओवरफ्लो होने पर गंदा पानी पेयजल पाइपों के संपर्क में आकर पानी को दूषित कर देता है। सुधीर कुमार का दावा है कि इसी दूषित पानी के कारण इलाके में लोग बीमार हो रहे हैं और तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भाई की पोती और उनकी पोती श्रेया भी इसी समस्या की चपेट में आई थी। उनका आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समाधान की बजाय उन्हें बदसलूकी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि पार्क की टूटी दीवार की तत्काल मरम्मत करवाई जाए और सीवर लाइन की सफाई कर स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।