फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of a person suffering from respiratory disease in suspicious condition

सांस की बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की राह चलते संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 08 Apr 2020 10:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Death of a person suffering from respiratory disease in suspicious condition
चडीगढ़। दड़वा स्थित बोरी वाली गली चौधरी डेयरी के पास सांस की बीमारी से जूझ रहे 62 वर्षीय एक व्यक्ति की राह चलते जमीन पर गिरकर मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में उसे जीएमएसएच-32 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दड़वा निवासी राम सागर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दड़वा स्थित बोरी वाली गली चौधरी डेयरी के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में जमीन पर गिरा पड़ा है। इस सूचना पर दड़वा चौकी इंचार्ज मोहित अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बेसुध पड़े व्यक्ति को तुरंत जीएमसएच-32 पहुंचाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि व्यक्ति का नाम रामसागर है और वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। बीते 20 मार्च को रामसागर दड़वा निवासी अपने भाई के घर किसी काम से आया था। भाई से पूछताछ के दौरान सामने आया कि रामसागर को काफी दिनों से सांस लेने की बीमारी थी। मंगलवार सुबह वह सेक्टर 17 में कुछ जरूरी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान बोरी वाली गली में पहुंचा तो राह चलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि राम सागर की मौत हार्ट अटैक के आने की वजह से हुई है, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि रामसागर की किन कारणों से मौत हुई है। दड़वा चौकी पुलिस रामसागर के भाई के बयान पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed