{"_id":"5deeb3b88ebc3e880f003412","slug":"dealer-s-driver-breaks-head-in-car-market-chandigarh-news-pkl35945553","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाजार में डीलर का ड्राइवर ने सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाजार में डीलर का ड्राइवर ने सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। रविवार लगने वाले कार बाजार में कार डीलर और उसके ड्राइवर के बीच कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए ड्राइवर ने लोहे की रॉड से कार डीलर के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल कार डीलर कांसल निवासी राजिंदर और उसके ड्राइवर प्रेम को मनीमाजरा अस्पताल लेकर गई। मनीमाजरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार को कार बाजार में कार डीलर राजिंदर का अपने ड्राइवर प्रेम से कार पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया गुस्सा में आकर राजिंदर ने प्रेम के मुंह में चाबी मार दी, जिससे प्रेम घायल हो गया। प्रेम के मुंह से खून बहने लगा। उसने पुलिस को कॉल करनी चाही, लेकिन उसका नंबर पुलिस कंट्रोल रूम पर नहीं लग पाया। इसके बाद आवेश में आकर प्रेम ने वहीं पास में पड़ी लोहे की रॉड से राजिंदर के सिर पर वार कर दिया। इससे राजिंदर वहीं बेहोश होकर गिर गया। वहां खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची राजिंदर और प्रेम को मनीमाजरा अस्पताल लेकर गई। वहां राजिंदर के सिर पर करीब 8 टांके लगे। पुलिस ने राजिंदर की शिकायत पर प्रेम पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।