फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly fire in company, jumped from 15 feet and saved family

बहादुरी: 15 फुट से छलांग लगा जिंदा जलने से बचाया परिवार

Mon, 01 Jun 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 01 Jun 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
deadly fire in company, jumped from 15 feet and saved family

बहादुरी को सलाम। बाप ने बेटे के साथ मिलकर 15 फुट से छलांग लगाई और अपने पूरे परिवार को जिंदा खाक हो जाने से बचा लिया। दरअसल, माहोली में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी स्थित गुरु मां इंटरप्राइजेज कंपनी में शनिवार दोपहर उस समय कई लोग मुश्किल में फंस गए, जब कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर शार्ट सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन


कुछ ही मिनटों में आग बेकाबू हो गई। इस बीच कंपनी के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले कंपनी मालिक का पूरा परिवार फंस गया। इनमें बच्चे और करीब 90 साल की बुजुर्ग भी शामिल थी। कंपनी मालिक जगतार सिंह और बेटे विनय ने कंपनी की पहली मंजिल से (करीब 15 फुट ऊंचाई) छलांग लगाकर जान बचाई।
विज्ञापन


इसके बाद सीढ़ी (घोड़ी) लगाकर पूरे परिवार को आग से सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और पड़ोसियों के पंप की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से काफी सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग में बुरी तरह फंस गया था परिवार

deadly fire in company, jumped from 15 feet and saved family

जानकारी के मुताबिक, आग फेज-295 स्थित कंपनी में लगी। जिस समय आग लगी उस समय परिवार के सदस्य कंपनी के फर्स्ट फ्लोर पर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच घर की मालकिन ने आग की लपटें देखी तो उन्होंने परिवार के मेंबरों को तुरंत जानकारी दी।

जब परिवार के सदस्य कमरों से बाहर निकले तो आग ने घर का काफी हिस्सा कवर कर लिया था। वहां से निकलने के लिए दो जगह से सीढ़ियां थीं। आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया था। परिवार को मुश्किल में फंसा देखकर घर के मालिक जगतार सिंह और उनके बेटे ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

कंपनी के बाहरी साइड सीढ़ी (घोड़ी) लगाकर एक-एक करके परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। साथ ही पड़ोसियों को अपना पानी का पंप ऑन करने के लिए कहा। इस बीच फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। जिनकी सहायता से आग को काबू किया गया। जिक्र योग है कि एक सप्ताह पहले भी एक नामी ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई थी। इससे कंपनी का काफी नुकसान हो गया था।

हथौड़े से तोड़े घर के शीशे

deadly fire in company, jumped from 15 feet and saved family

कंपनी मालिक ने बताया कि जैसे ही वह नीचे उतरे तो वहां काम कर रहे लोगों से हथौड़े लेकर घर के शीशे तोड़े। ताकि गैस बनने से मकान को ज्यादा नुकसान न पहुंचे।

फायर ब्रिगेड पहुंची देरी से
घरवालों ने बताया कि करीब डेढ़ बजे आग लगी थी। 1.41 पर उन्हें आग लगने का पता लगा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। लेकिन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 15 मिनट देरी से पहुंची। उन्होंने बताया कि अगर पड़ोसियों का पानी वाला पंप नहीं चल रहा होता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।

फैब्रिकेशन का है काम
कंपनी वालों ने बताया कि उनका फैब्रिकेशन का काम करता था। आग से काफी सामान उनका जलकर खाक हो गया। नुकसान कितना हुआ है। अभी तक  यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed