फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body of Man found near sector 17 bus stand chandigarh

Chandigarh: सेक्टर 17 बस स्टैंड के पास हेलमेट से वार कर युवक की हत्या, सीसीटीवी फुटेज में दिखे हत्यारे

Tue, 28 Nov 2023 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

मृतक की पहचान सेक्टर 24 निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। अभिषेक मेडिकल लाइन में मेल नर्स के रूप में नौकरी करता था। वहीं उसकी पत्नी मोहाली के एक बड़े निजी अस्पताल में कार्यरत बताई जा रही है। मृतक का भाई भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है, जबकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
Dead Body of Man found near sector 17 bus stand chandigarh
चंडीगढ़ में युवक की हत्या - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस स्टैंड के पास मंगलवार अलसुबह पुलिस को खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। लाश के पास चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी भी खड़ी थी जो मृतक की ही बताई जा रही है। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सेक्टर 24 निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। अभिषेक मेडिकल लाइन में मेल नर्स के रूप में नौकरी करता था। वहीं उसकी पत्नी मोहाली के एक बड़े निजी अस्पताल में कार्यरत बताई जा रही है। मृतक का भाई भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है, जबकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने शव को सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक थे सैम बहादुर: 71 युद्ध के हीरो सैम मानेकशॉ का अमृतसर से है गहरा नाता, आज भी मौजूद है पिता की डिस्पेंसरी
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट से किए गए वार
अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि दो हमलावरों ने हेलमेट से अभिषेक पर ताबड़तोड़ हमले किए। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हुई। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें दो व्यक्ति उसे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

जानकार थे हमलावर
मृतक की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल के पास अभिषेक की गाड़ी से एक खून से लथपथ हेलमेट भी बरामद हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हमलावर मृतक के जानकार ही थे। बस स्टैंड के पास परेड ग्राउंड के नजदीक यह वारदात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed