फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Gurpreet Singh of Firozpur brought from Dubai

दुबई से लाया गया शव: कंपनी में बना MD, चार लाख रुपये मिलना था वेतन, सैलरी आने से एक दिन पहले हो गई मौत

Sun, 17 Jul 2022 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 07:10 PM IST
सार

मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि अभी कंपनी शुरू हुए मुश्किल से एक माह ही हुआ था और बतौर एमडी गुरप्रीत सिंह को पहला वेतन छह जुलाई को मिलना था लेकिन इससे पहले ही वह इस दुनिया से चल बसा।

विज्ञापन
Dead body of Gurpreet Singh of Firozpur brought from Dubai
दुबई से लाया गया गुरप्रीत सिंह का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर कैंट का एक युवक करीब सवा साल पहले टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया। यहां उसने एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ मिलकर उसके नाम पर एक कंपनी बना ली। युवक का नाम गुरप्रीत सिंह था। वह कंपनी में प्रबंध निदेशक (एमडी) बन गया। इस कंपनी को दुबई में काम शुरू किए अभी एक माह ही हुआ था। बतौर एमडी गुरप्रीत को चार लाख रुपये पहला वेतन छह जुलाई को मिलना था लेकिन इसके एक दिन पहले ही पांच जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।  

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह (35) सवा साल पहले ही दुबई नौकरी की तलाश में गया था। वह टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था तो वहां वीजा बढ़ाने के लिए उसने सरकार को टैक्स भरा था। वह बहुत मेहनती था तो उसने वहां एक साल के अंदर ही बांग्लादेशी नागरिक (जो वहां का नागरिक था) के साथ मिलकर एक कंपनी बना ली थी। इसके लिए सरकार को पूरा टैक्स अदा किया। कंपनी बनाने के बाद वह खुद कंपनी में बतौर एमडी के तौर पर काम करने लगा। 
विज्ञापन


मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि अभी कंपनी शुरू हुए मुश्किल से एक माह ही हुआ था और बतौर एमडी गुरप्रीत सिंह को पहला वेतन छह जुलाई को मिलना था लेकिन इससे पहले ही वह इस दुनिया से चल बसा। वह तीन बहनों का अकेला भाई था। उसकी एक बहन दुबई में रहती है, जबकि दो बहनें यहां भारत में ही रहती हैं। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गुरप्रीत और उसके बुजुर्ग माता-पिता के अच्छे दिन आने वाले थे, मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दुबई से भारत पहुंचा गुरप्रीत का शव
सरबत द भला ट्रस्ट के संस्थापक व दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी डॉ. एसपी सिंह ओबराय के प्रयास के बाद फिरोजपुर के बुजुर्ग दंपती के इकलौते बेटे गुरप्रीत का का शव रविवार को दुबई से भारत लाया गया। रविवार को दुबई से आई फ्लाइट से शव को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। पीड़ित दंपती ने डॉ. सिंह से संपर्क किया और बेटे के शव को लाने की गुहार लगाई थी।

डॉ. एसपी सिंह ओबराए ने बताया की गुरप्रीत सिंह भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए करीब सवा साल पहले दुबई गया था। गुरप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। बीती पांच जुलाई को अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास के सहयोग और अपने निजी सहायक बलदेव सिंह चाहल की देखरेख में जरूरी कागजी करवाई मुकम्मल की गई। इसके बाद गुरप्रीत का शव भारत भेजा। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत के शव को भारत भेजने का खर्च दुबई में रह रही बहन और दोस्तों ने मिलकर उठाया है। एयरपोर्ट पर शव लेने गुरप्रीत की बहन मंजीत कौर, जीजा विक्रमजीत सिंह, चाचा ओमप्रकाश, प्रदीप राणा व बलविंदर सिंह पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed