{"_id":"66ac2e4f01bd8caf600ba364","slug":"dead-body-of-girl-found-in-rao-river-of-patiala-she-was-doing-mba-from-cu-chandigarh-news-c-16-pkl1043-482658-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पटियाला की राव नदी से मिला युवती का शव, सीयू से कर रही थी एमबीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पटियाला की राव नदी से मिला युवती का शव, सीयू से कर रही थी एमबीए
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा के पास वीरवार दोपहर पटियाला की राव नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रश्मि के रूप में हुई। रश्मि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। जांच में पता चला कि पांच दिन पहले वह नयागांव के पास पड़ते गांव टांडा के पास पटियाला की राव में बह गई थी। सारंगपुर थाना पुलिस ने रश्मि के शव को जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवाकर नयागांव पुलिस की सूचना दी।
सारंगपुर थाना पुलिस को वीरवार दोपहर सूचना मिली कि पटियाला की राव नदी एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की शिनाख्त की कोशिश शुरू की गई। आसपास के सभी थानों और पड़ोसी राज्यों को सूचना भेजी गई। पुलिस को पहले आशंका थी कि कुछ दिन पहले पंजाब के नयागांव से पटियाला की राव नदी में जो युवती बह गई थी, यह वही हो सकती है। सारंगपुर पुलिस ने नयागांव पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद
नयागांव पुलिस मध्य प्रदेश निवासी युवती के परिजनों को लेकर सारंगपुर थाना पहुंची, जहां परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बाद में सारंगपुर पुलिस ने पंजाब पुलिस को रश्मि का शव सौंप दिया। नयागांव पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त, कार समेत नदी में डूब गया था राजस्थान वासी
नयागांव। पटियाला की राव नदी में गांव टांडा करोरा के नजदीक मंगलवार को एक अज्ञात शव और और क्षतिग्रस्त वेन्यू कार बरामद हुई थी। बारिश के कारण पटियाला की राव नदी में अचानक पानी ज्यादा आ जाने से यह व्यक्ति कार समेत डूब गया था। इसकी पहचान संदीप यादव पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव मोमनपुर, तहसील बहरोड़ जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान के रूप में हुई है। नदी में तेज बहाव के कारण व्यक्ति कार समेत पानी में डूब गया था। उसके शव को सरकारी अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाया गया था। इसके बाद मृतक की पहचान करने के लिए उसके परिजनों को सूचित करके बुलाया गया था। परिजनों ने वीरवार को अस्पताल में आकर मृतक शव की पहचान कर ली है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर मृतक के शव को उसके भाई रितेश कुमार को सौंप दिया है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। जो बनती कार्रवाई होगी की जाएगी। संवाद