{"_id":"5e0362e18ebc3e87ca32f199","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-burnt-condition-at-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की घरवाले कर रहे थे तलाश, अचानक पार्क में मिली जली हुई लाश, हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की घरवाले कर रहे थे तलाश, अचानक पार्क में मिली जली हुई लाश, हर कोई हैरान
Wed, 25 Dec 2019 07:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Dec 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुरु नगरी के व्यस्त क्षेत्र गिलवाली गेट के पास स्थित एक पार्क में एक नौजवान की जली हुई लाश बरामद की है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (22) निवासी गिलवाली गेट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना सी डिवीजन की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सबूत मिटाने के लिए दीपक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को पार्क में आग लगाई गई है। पुलिस ने दीपक के पारिवारिक सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार दीपक कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। उसके कई दिन बाद भी भी दीपक घर नहीं लौटा और न ही उसके दोस्त घर लौटे थे। दीपक से कई बार मोबाइल से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई। उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उसके दोस्तों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
दीपक के बारे में वह चिंतित थे। जब गिलवाली गेट के पास स्थित पार्क में लाश मिलने का समाचार मिला तो परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में की। जांच अधिकारी एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया की दीपक की हत्या रंजिश के चलते की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके तीन दोस्तों की तलाश में छापामारी करनी शुरू कर दी है।