{"_id":"9de394aa036bc8d392fe5401ab3b132d","slug":"dead-body-autopsy-performed-on-the-road-rkk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 01 Dec 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खिजराबाद के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की पीजीआई में मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
गांव थाना गोबिंदगढ़ के लोगों ने माजरी चौक में जाम लगा दिया। साथ ही शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। जिससे तीनों साइड से वाहनों की आवाजाही रुक गई।
पुलिस ने जब रविवार 12 बजे तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया। वहीं, चेतावनी दी है कि अगर तय समय अवधि में कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा जाम लगाएंगे।
खिजराबाद कुब्बाहेड़ी सड़क पर दुर्घटना में गांव थाना गोबिंदगढ़ के नौजवान रजत कुमार गोलू घायल हो गया था। जिसकी पीजीआई में इलाज के बाद मौत हो गई।
वहीं, माजरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। जैसे ही शव को शनिवार गांव लाया गया। लोगों को गुस्सा भड़क गया।
इसके बाद लोगों ने माजरी चौक पर जाम लगा दिया। साथ ही शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि पुलिस को उन्होंने टिप्पर नंबर भी दिया था।
लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि टिप्पर को आसानी से जाने दिया गया। लोगों का गुस्सा देख आखिर में माजरी पुलिस चौकी के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने गांववासियों को रविवार 12 बजे दोपहर तक टिप्पर और चालक को काबू करने का भरोसा दिया।
इस भरोसे के बाद गांववासियों ने जाम को खोला। साथ ही कार्रवाई न होने की स्थिति में दोबारा जाम की चेतावनी दी है। मृतक नौजवान दो बहनों का इकलौता भाई थी।